जनपद में खाद्य टीम ने भरे पांच सैम्पल

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन एवं डीएम के आदेश के अनुपालन में सहायक आयुक्त खाद्य शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर 11 से 15 जून तक जनपद में खाद्य सुरक्षा...

Jun 17, 2026 - 10:48
Jun 17, 2026 - 10:49
 0  6
जनपद में खाद्य टीम ने भरे पांच सैम्पल

चित्रकूट। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन एवं डीएम के आदेश के अनुपालन में सहायक आयुक्त खाद्य शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर 11 से 15 जून तक जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पांच नमूने जांच के लिए संग्रहित किये। जिसमें शत्रुघनपुरी कर्वी स्थित खाद्य प्रतिष्ठान मेसर्स कारोबारकर्ता रामहित सिंह से एक पाउडर, आरआर ट्रेडर्स से धनिया, भैरोंपागा रोड कर्वी स्थित खाद्य प्रतिष्ठान कंसल एजेन्सी के खाद्य कारोबारकर्ता अतुल अग्रवाल से दो नमूना दम आलू मसाला एवं कचौड़ी मसाला, विकास नगर अमानपुर कर्वी स्थित खाद्य प्रतिष्ठान हर्षिता ट्रेडर्स के खाद्य कारोबारकर्ता अनिल कुमार गुप्ता से एक नमूना पैक्ड सब्जी मसाला, मिशन रोड कर्वी स्थित खाद्य प्रतिष्ठान शंकर एजेन्सी के खाद्य कारोबारकर्ता शिवशंकर के यहां से एक नमूना नींबू आचार का संग्रहित किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0