ड्रोन से की जा रही बाढ़ की निगरानी
जनपद में लगातार हो रही वर्षा के कारण मंदाकिनी नदी के बढ़े जल स्तर से रामघाट एवं निर्मोही अखाड़ा क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई है...
चित्रकूट। जनपद में लगातार हो रही वर्षा के कारण मंदाकिनी नदी के बढ़े जल स्तर से रामघाट एवं निर्मोही अखाड़ा क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई है। इस स्थिति के दृष्टिगत एसपी अरुण कुमार सिंह’ के निर्देशन में पुलिस द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। ड्रोन निगरानी के माध्यम से जलभराव वाले क्षेत्रों, घाटों पर जलस्तर की स्थिति, फंसे हुए लोगों की लोकेशन तथा आवागमन मार्गों की स्थिति का जायजा लिया गया। ड्रोन से प्राप्त फुटेज के आधार पर राहत एवं बचाव कार्य को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। एसपी न संबंधित थाना प्रभारियों एवं आपदा प्रबंधन टीम को निर्देश दिए हैं कि ड्रोन से प्राप्त इनपुट के आधार पर लगातार गश्त की जाए। खतरनाक घाटों पर बैरिकेडिंग की जाए और श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए जागरूक करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
