पांच दिवसीय रोवर रेंजर जांच शिविर का हुआ समापन
भारत स्काउट और गाइड उप्र जिला संस्था के सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त शिवप्रताप पाल, भारत स्काउट और...
![पांच दिवसीय रोवर रेंजर जांच शिविर का हुआ समापन](https://bundelkhandnews.com/uploads/images/2025/02/image_750x_67aec7829c4f0.jpg)
चित्रकूट। भारत स्काउट और गाइड उप्र जिला संस्था के सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त शिवप्रताप पाल, भारत स्काउट और गाइड जिला संस्था के जिला सचिव सुरेश प्रसाद सिंह की उपस्थिती में गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय बेडीपुलिया कर्वी में पांच दिवसीय रोवर रेंजर प्रशिक्षण जांच शिविर का समापन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विनय कुमार चौधरी के द्वारा कैम्प का निरीक्षण कर किया। रेंजर लीडर बिंतू देवी, रेंजर प्रभारी डॉ सीमा कुमारी, रोवर प्रभारी डॉ वंशगोपाल की उपस्थिति में नए प्रवेशित रोवर रेंजर का दीक्षा संस्कार किया गया। साथ ही रोवर रेंजर सिद्धांत सेवा करो शब्द को सार्थक सिद्ध करने के लिए प्रेरित किया गया। कैंप की प्रशंसा करते हुए डॉ. राजेश कुमार पाल आदि ने बच्चों के द्वारा बनाए टेंट एवं गैजेट्स की भूरी भूरी प्रशंसा की। कैंप का संचालन रोवर लीडर ललित कुमार यादव ने किया। कैंप में ध्वज शिष्टाचार, स्काउटिंग, गाइडिंग का इतिहास, नियम प्रतिज्ञा सिद्धांत, पेट्रोल सिस्टम, दल के खेल, मार्ग के खोज के चिन्ह, ट्रैफिक नियम, कलर पार्टी, प्राथमिक चिकित्सा, रोवर रेंजर की चट्टानें, दिशा ज्ञान, मार्च पास्ट, बिना बर्तन का भोजन बनाना, अनुमान लगाना, गांठ फांस बंधन, पायनियरिंग टेंट बनाना एवं हाइकिंग जैसी शिक्षा प्रशिक्षक राष्ट्रपति पुरस्कृत रोवर लीडर रामदयाल, रोवर लीडर ललित कुमार, स्काउट मास्टर जानकी शरण, सीनियर रेंजर मेट आकांक्षा सैनी और दीक्षा देवी आदि के द्वारा दी गई। कार्यक्रम में डॉ. नीरज गुप्ता, डॉ. अमित कुमार, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. हेमंत कुमार बघेल, डॉ. बलवंत सिंह राजौदिया, डॉ. गौरव पाण्डेय, डॉ. आशुतोष कुमार शुक्ला, डॉ. गजेंद्र सिंह, डॉ. रचित जयसवाल आदि की उपस्थिति रही।
What's Your Reaction?
![like](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://bundelkhandnews.com/assets/img/reactions/wow.png)