राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर किसानों की जिज्ञासाओं का हुआ समाधान

कृषि विज्ञान केन्द्र गनीवां द्वारा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया...

May 12, 2026 - 10:32
May 12, 2026 - 10:32
 0  3
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर किसानों की जिज्ञासाओं का हुआ समाधान

केवीके गनीवा में हुआ मूंग फसल प्रेक्षत्र दिवस का आयोजन, विशेषज्ञों ने दी जानकारी

चित्रकूट। कृषि विज्ञान केन्द्र गनीवां द्वारा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का मुख्य विषय “वर्तमान वैश्विक संकट को कम करने में समाज की भूमिका” रखा गया। जिसमें विशेष रूप से कृषि में ईंधन एवं रासायनिक उर्वरकों के विवेकपूर्ण उपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांवों से आए लगभग एक सैकड़ा किसानों ने वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों से तकनीकी जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विकास प्रबंधक, नाबार्ड रतन उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में राजवीर प्रबंधक इफ्फको, अनिल सिंह निदेशक जन शिक्षण संस्थान एवं जितेन्द्र सिंह समाजशिल्पी दम्पति शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राजेन्द्र सिंह नेगी वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख केवीके चित्रकूट द्वारा की गई। जबकि कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन डॉ. उत्तम कुमार त्रिपाठी वैज्ञानिक कृषि प्रसार द्वारा किया गया। इस दौरान राजकुमार उप निदेशक कृषि का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। 

अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. नेगी ने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन, बढ़ती ऊर्जा लागत एवं मृदा उर्वरता में गिरावट जैसे वैश्विक संकटों का समाधान केवल वैज्ञानिक तकनीकों के साथ-साथ समाज की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। उन्होंने किसानों को उर्वरकों एवं डीजल जैसे संसाधनों के संतुलित उपयोग के साथ-साथ जैविक एवं प्राकृतिक खेती को अपनाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि नाबार्ड द्वारा किसानों की आय वृद्धि एवं टिकाऊ कृषि के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। जिनका लाभ लेकर किसान अपनी खेती को अधिक लाभकारी बना सकते हैं। उन्होंने ऊर्जा दक्ष कृषि तकनीकों को अपनाने पर बल दिया। मृदा स्वास्थ्य सुधार के लिए जैविक खाद, हरी खाद एवं सूक्ष्म पोषक तत्वों के उपयोग पर विशेष जोर दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0