हर शिक्षक लगाए एक पौधा : एडी तिवारी
पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कछार पुरवा में गुरुवार को एक पेड़ अपने नाम से जन्मदिन के उपलक्ष में खंड शिक्षा अधिकारी अतुलदत्त तिवारी व विद्यालय...
सहायक शिक्षक विद्यासागर के जन्मदिन पर स्कूल में हुआ पौधरोपण
चित्रकूट। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कछार पुरवा में गुरुवार को एक पेड़ अपने नाम से जन्मदिन के उपलक्ष में खंड शिक्षा अधिकारी अतुलदत्त तिवारी व विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने मिलकर सहायक अध्यापक विद्यासागर सिंह के जन्मदिन पर एक-एक पेड़ लगाकर पर्यावरण को हरा भरा रखने का संकल्प लिया। विद्यालय में स्थित हर्बल गार्डन किचन गार्डन तथा फूलों के बगीचे में नए-नए फूलों के पौधे लगाए गए। जिससे वह अपनी खुशबू बिखेरते रहे। इस मौके पर बीईओ ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा लगाकर उसकी रक्षा सुरक्षा करते हुए उसको तैयार कर पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए। जिससे वातावरण संतुलित रहे। इन्ही पौधों से ऑक्सीजन एवं पानी प्राप्त होता है।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रचना यादव ने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर बच्चों एवं प्रत्येक शिक्षक से एक पेड़ लगवाया जाएगा। पहले से भी बच्चों के द्वारा इको क्लब फॉर लाइफ मिशन के अंतर्गत कार्य कराए जा रहे है। इस मौके पर सुशील पांडेय, सरला देवी, विद्यासागर सिंह, ममता देवी, गीतांजलि देवी, रंजना चंदेल, प्रियंका द्विवेदी, सोनू गौतम, सियाराम सिंह, नीलम देवी, मुन्नी बाई, रुकमणी देवी, ऊषा देवी सहित विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
