किसी कार्य के लिए साफ होना चाहिए विजय और मिशन : डॉ इलेश जैन
सदगुरू नेत्र चिकित्सालय में आई एक्सल 3.0 इंडिया की तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इस कार्यशाला में भारत के विभिन्न...
आई एक्सल 3.0 इंडिया की तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ
चित्रकूट। सदगुरू नेत्र चिकित्सालय में आई एक्सल 3.0 इंडिया की तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इस कार्यशाला में भारत के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों, नेत्र चिकित्सालयों के विभागाध्यक्ष, एवं प्रशासक स्तर के लगभग 50 लोगो ने प्रतिभाग किया। जिसका मुख्य उद्देश्य नेत्र चिकित्स्लयों की टीमों को नेत्र सेवा को और अधिक बेहतर बनाने के एवं आधुनिक उच्च गुणवत्ता वाली प्रशिक्षण देने के लिए तैयार करना है। इस कार्यशाला में प्रशिक्षण देने के लिए भारत के कोने-कोने से विख्यात ट्रेनर्स आए हुए है।
तीन दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं निदेशक डा इलेश जैन, सेवा फाउंडेशन से आए मुख्य ट्रेनर अरुण आचार्या, डॉ आलोक सेन, डा आशीष बजाज, सुबीश एवं विभिन्न संस्थानों से कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाले सभी ट्रेनर्स एवं प्रतिभागियों ने गुरु पूजन एवं दीप प्रज्जवलन कर किया। इस मौके पर ट्रस्टी डा इलेश जैन ने कहा कि कहा कि कोई भी कार्य के लिए विजन और मिशन सबका साथ होना चाहिए। सेवा फाउंडेशन से आए मुख्य ट्रेनर अरुण आचार्या ने आए सभी प्रतिभागियों का अभिनंदन ब्यक्त करते हुए कहा कि यहां कोई एक ट्रेनर नही बल्कि कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागी ट्रेनर है। सब एक दूसरे से अपने अनुभव साझा करे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
