मंडल रेल प्रबंधक ने विंडो ट्रेलिंग से किया निरीक्षण

मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल ने प्रयागराज-मानिकपुर खंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विंडो ट्रेलिंग की व्यवस्था देखी...

Apr 24, 2026 - 11:53
Apr 24, 2026 - 11:54
 0  8
मंडल रेल प्रबंधक ने विंडो ट्रेलिंग से किया निरीक्षण

चित्रकूट। मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल ने प्रयागराज-मानिकपुर खंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विंडो ट्रेलिंग की व्यवस्था देखी। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक डॉ. शिवम शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरिमोहन, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर सामान्य अखिलेश कुमार, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर परिचालन आकाश श्रीनेत्र, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर परिचालन वीरेन्द्र वर्मा, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर समन्वय, प्रमोद कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि विंडो ट्रेलिंग में चलती ट्रेन से निरीक्षण कार पिछली खिड़की से ट्रैक और उसके आसपास के प्रतिष्ठानों जैसे सिग्नल, ओएचई, प्लेटफॉर्म आदि का निरीक्षण किया जाता है। निरीक्षण के दौरान मार्ग में पड़ने वाले स्टेशनों की सफाई, यात्री सुविधाएं और समग्र स्थिति, विशेष रूप से प्वाइंट और क्रॉसिंग पर ट्रेन की सवारी की गुणवत्ता, ट्रैक ज्योमेट्री में सुधार, ओएचई स्थिति, समपार फाटकों की स्थिति, सिग्नल दृश्यता, सिग्नल बाक्स की स्थिति आदि महत्वपूर्ण पैरामीटर देखे गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0