जिला स्तरीय स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन

आशा ही विश्वास की कड़ी है जो जन-जन तक स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है...

Jun 20, 2026 - 12:09
Jun 20, 2026 - 12:10
 0  3
जिला स्तरीय स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन

विभिन्न विभागों ने लगाई प्रदर्शनी-स्टाल

स्वास्थ्य सेवाओं की बताई गई उपलब्धियां

उत्कृष्ट कार्य करने पर आशा व सीएचओ सम्मानित

चित्रकूट। आशा ही विश्वास की कड़ी है जो जन-जन तक स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। 

यह बात केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश में समेकित जन कल्याण एवं जन जागरुकता अभियान के अन्तर्गत राष्ट्रीय रामायण मेला सीतापुर में आयोजित जनपद स्तरीय स्वास्थ्य मेला के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कही। कार्यक्रम में पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने वर्ष 2014 के पूर्व की स्वास्थ्य सेवाओं के सापेक्ष वर्तमान में उपलब्ध करायी जा रही सेवाओं को विस्तार से बताते हुये जनपद में एमसीएच विंग खोह की स्थापना, स्वास्थ्य इकाईयों का सुदृढीकरण, आयुष्मान जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत गोल्डेन कार्ड बनाना व सेवा देना, गैर संचारी रोगो पर नियंत्रण पर किये जा रहे सरकार के प्रयास की सराहना की तथा आशा कार्यकत्रियों द्वारा जन-जन तक स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराये जाने की अपील की गयी। पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल ने इस अवसर पर आशाओं की मनोस्थिति एवं समुदाय में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों का उल्लेख करते हुये आशाओं को मनोबल के साथ सामाज में परिवर्तन लाने, लोगों की सोच बदलने और विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को समय से उपलब्ध कराने को प्रेरित किया गया। पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा रंजना उपाध्याय ने जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना करते हुये नवागन्तुक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा महेन्द्र कुमार त्रिपाठी को चित्रकूट में स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य किये जाने की ओर भी आकृष्ट किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक विभाग द्वारा नामित संगीत पार्टी द्वारा वंदना एवं स्वागत गीत के साथ स्वास्थ्य संबंधी लोक गायन भी प्रस्तुत किये।

जिला स्वास्थ्य मेला के माध्यम से जन-जन तक समेकित जन कल्याण एवं जन जागरुकता के लिए आयुष्मान गोल्डेन कार्ड, टीबी नियंत्रण कार्यक्रम, गैर संचारी रोग कार्यक्रम, मातृ एवं बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, परिवार नियोजन कार्यक्रम, टीकाकरण कार्यक्रम, मलेरिया कार्यक्रम, आईडीएसपी कार्यक्रम, तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम, मांनसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम से सम्बन्धित प्रदर्शनी लगायी गयी। आईसीडीएस विभाग, जिला प्रोवेशन अधिकारी ने वन स्टॉप सेन्टर, कृषि विभाग व बैक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग आदि के भी स्टॉल लगाकर जनमानस को जागरुक किया गया। साथ ही सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया गया। सीएमओ ने अवगत कराया कि प्रथम प्रयास है कि सभी व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बन जायें। चित्रकूट टीबी मुक्त हो। जाये एवं चिकित्सालयों में सभी व्यक्तियों को उचित इलाज मिले। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली छह आशा एवं तीन सीएचओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य मेले मेें अपर सीएमओ डा महेन्द्र कुमार जतारया, डा सन्तोष कुमार, डा जीआर रतमेले, डा अरुण कुमार पटेल ने भी सम्बोधित किया। संचालन जिला कार्यक्रम प्रबन्धक आरके करवरिया ने किया। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0