किसान पंचायत में समस्याओं को लेकर हुई चर्चा, सौपा ज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन की किसान पंचायत कर्वी व पहाड़ी ब्लाक में संपन्न हुई। इस मौके पर किसानों की समस्याओं...

Jun 10, 2025 - 11:17
Jun 10, 2025 - 11:17
 0  3
किसान पंचायत में समस्याओं को लेकर हुई चर्चा, सौपा ज्ञापन

किसानों को समय पर उपलब्ध कराएं खाद-बीज : शैलेंद्र सिंह

चित्रकूट। भारतीय किसान यूनियन की किसान पंचायत कर्वी व पहाड़ी ब्लाक में संपन्न हुई। इस मौके पर किसानों की समस्याओं को लेकर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

सदर तहसील अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि धान की बेड़ तैयार करने का समय चल रहा है। समिति में खाद्य की उपलब्धता नहीं है। बीज गोदाम में बीज उपलब्ध नहीं है। जिससे किसानों को खेती करने में देरी हो रही है। फसल तैयारी का सही समय है। समय पर खाद, बीज न मिल पाने से दिक्कत उत्पन्न होती है। कहा कि मंडी समिति के कर्मचारियों की मिलीभगत से अभी तक गल्ला मंडी परिसर में किसने के नीलामी चबूतरो को खाली नहीं कराया गया। जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने कहा कि मंडी परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सफाई के नाम पर बार-बार एक ही व्यक्ति को ठेका दिया जाता है। सफाई का टेंडर अप्रैल माह में हो जाना चाहिए था लेकिन अभी तक नहीं कराया गया। ठेकेदार व सफाई कर्मियो का कोई पता नहीं रहता। सफाई का ठेका अभिलंब कराया जाए। ब्लॉक अध्यक्ष जसवंत सिंह चौहान ने ब्लॉक पहाड़ी में किसानों से सम्बंधित ज्ञापन दिया। खंड विकास अधिकारी से कहा कि बरसात शुरू होते ही समस्त गौशालाओं को संचालित कराते हुए जानवरों को संरक्षित करने की तैयारी कर ली जाए। बछरन, सगवारा, दीनदयाल शोध संस्थान गनीवा के पास तेरा बुजुर्ग में खराब हैंडपंप पड़े है। जिनका अभी तक रिबोर नहीं कराया गया। पीने के पानी को लेकर भारी समस्या है। इस मौके पर जिला महामंत्री अरुण कुमार पांडेय, युवा विंग जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह, महामंत्री सिद्धार्थ सिंह, जयनारायण सिंह, विजय त्रिपाठी, श्रीकेशन राजपूत, जयनारायण मिश्रा, रामप्यारे, बबलू, छेदीलाल आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0