धर्मनगरी में श्रद्धालुओं ने धूमधाम से निकाली श्री कृष्ण जल विहार शोभा यात्रा
भगवान श्री कृष्ण की विशाल शोभा यात्रा एवं जल विहार उत्सव के परम्परागत कार्यक्रम के तहत मंगलवार को श्रीकृष्ण भक्त मण्डल...
उत्साह में झूमते श्री कृष्ण भक्तों ने किया नगर भ्रमण
चित्रकूट। भगवान श्री कृष्ण की विशाल शोभा यात्रा एवं जल विहार उत्सव के परम्परागत कार्यक्रम के तहत मंगलवार को श्रीकृष्ण भक्त मण्डल के तत्वावधान में जिला मुख्यालय में विशाल शोभा यात्रा निकाली गयी। शाम को रामघाट में जल विहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
शोभा यात्रा की अगुवाई कर रहे प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पं नारायण दत्त त्रिपाठी ने बताया कि वह आठ वर्ष की आयु से यह कार्यक्रम करा रहे हैं। समय के साथ धीरे-धीरे यह आयोजन विस्तार रूप लेता जा रहा है। आयोजन के तहत मंगलवार की सबेरे प्रातः आठ से 10 बजे तक मण्डप पूजन और इसके बाद भगवान का महाभिषेक कार्यक्रम किया गया। दोपहर दो बजे से श्रृंगार आरती एवं राज भोग के बाद जल विहार शोभा यात्रा निकाली गयी। उन्होंने बताया कि समाज में गौमाता और भगवान के प्रति श्रद्धाभाव रखने वालों में ही मानवता और मनुष्यता होती है। समाज के कल्याण की कामना को लेकर प्रत्येक वर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जिसके तहत शोभा यात्रा के बाद रामघाट में जल विहार कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। जिसमें एक नौका में भगवान को जल विहार कराया जाता है और शेष नौकाओं में श्रद्धालु मौजूद रहते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार 23 सितम्बर को भगवान के विग्रह के दिव्य तुलादान दर्शन और राजभोग आरती का आयोजन किया जाएगा। तुलादान की सामग्री श्रद्धालुओं के बीच वितरित कर दी जाती है। इसके बाद भगवान के 56 भोग का दर्शन, आरती एवं महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर भागवताचार्य आचार्य नवलेश दीक्षित महाराज, अधिवक्ता संघ के महासचिव विजय प्रकाश त्रिपाठी, भाजपा नेता जगदीश प्रसाद गौतम, इं. देवदत्त त्रिपाठी, समाजसेवी कमलेश मिश्रा, मोहनलाल जैन, कालीचरण पाठक, गुड्डन दुबे, अनुज त्रिपाठी, अंकुश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
