प्रतिनिधि मंडल ने विधायक से जानी विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत

जिले के भ्रमण पर आए अखिल गोवा ग्रामीण पत्रकार संघ के 19 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने भ्रमण के दूसरे दिन मानिकपुर विधायक...

Sep 24, 2026 - 10:08
Sep 24, 2026 - 10:08
 0  1
प्रतिनिधि मंडल ने विधायक से जानी विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत

चित्रकूट। जिले के भ्रमण पर आए अखिल गोवा ग्रामीण पत्रकार संघ के 19 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने भ्रमण के दूसरे दिन मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधि मंडल 21 से 26 सितंबर तक जनपद में भ्रमण कर विकासपरक योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करेंगे।

भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उनके माध्यम से पात्र एवं जरूरतमंद लोगों को मिल रहे लाभ के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौश्रान विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास, योजनाओं के क्रियान्वयन तथा आमजन तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने की प्रक्रिया के संबंध में विभिन्न प्रश्न किए। मानिकपुर विधायक अविनाशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए प्रभावी व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि आवास, सड़क, आधारभूत सुविधाओं सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र में सड़क एवं अन्य विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने तथा आमजन की सुविधाओं में वृद्धि के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। प्रतिनिधि मंडल ने विधायक द्वारा दी गई जानकारी के लिए आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0