डीएम ने राणा तालाब के कायाकल्प कार्य का किया निरीक्षण

डीएम पुलकित गर्ग ने अमृत सरोवर 2.0 के अंतर्गत नगर विकास योजना के तहत जनपद में स्थित राणा तालाब के कायाकल्प कार्य...

Aug 7, 2026 - 10:26
Aug 7, 2026 - 10:26
 0  1
डीएम ने राणा तालाब के कायाकल्प कार्य का किया निरीक्षण

अवशेष धनराशि के लिए संबंधित विभाग को भेजा गया पत्र

चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग ने अमृत सरोवर 2.0 के अंतर्गत नगर विकास योजना के तहत जनपद में स्थित राणा तालाब के कायाकल्प कार्य का निरीक्षण किया। परियोजना का क्रियान्वयन यूपीपीसीएल द्वारा किया जा रहा है।

परियोजना की कुल स्वीकृत लागत 193.92 लाख है। कार्य का शुभारंभ जनवरी 2024 में हुआ तथा इसे जून 2026 तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य निर्धारित है। अब तक परियोजना के लिए 95.63 लाख की धनराशि प्राप्त हुई है। जिसका शत प्रतिशत व्यय किया जा चुका है। वर्तमान में परियोजना की कुल भौतिक प्रगति 49 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। अब तक तालाब की साफ सफाई एवं खुदाई, बच्चों की ड्रेसिंग, इनलेट आउटलेट निर्माण, घाट का स्ट्रक्चर, गजीबो की फाउंडेशन, ड्रेनेज कार्य तथा ट्रैक पर कॉलम खड़े करने जैसे प्रमुख कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। परियोजना के अंतर्गत तालाब की मिट्टी खुदाई, मार मलबा एवं कंकर कार्य, बेहया एवं जलकुंभी की कटाई, घाट निर्माण, बाउंड्री एवं इनर ग्रीन फेंसिंग, प्रवेश द्वार, इंटरलॉकिंग टाइल्स, विजिटर शेड, बच्चों के खेल उपकरण, ओपन जिम, सबमर्सिबल पंप एवं पाइपलाइन, स्टोन पिचिंग, ड्रेन, हॉर्टिकल्चर, साइनेज, सोलर हाई मास्ट, सोलर स्ट्रीट लाइट, बेंच एवं पेयजल सुविधा सहित विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

डीएम ने कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया कि योजना से संबंधित अवशेष कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करते हुए हस्तांतरण की प्रक्रिया की जाए। प्रथम किश्त 28.62 लाख एवं द्वितीय किश्त 67.01 लाख कुल 95.63 लाख की धनराशि जारी की गई है। शेष कार्यों को गति देने अवशेष धनराशि जारी किए जाने का अनुरोध संबंधित विभाग को भेजा गया है। राणा तालाब के कायाकल्प से क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं एवं आकर्षक पर्यटन स्थल उपलब्ध होगा। परियोजना पूर्ण होने के बाद यह स्थल पर्यावरण संरक्षण, सौंदर्यीकरण और जनसुविधाओं की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0