वंदन योजना के विकास कार्यों का डीएम ने लिया जायजा
डीएम पुलकित गर्ग ने वंदन योजना के अंतर्गत कराए गए विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के लिए विकासखंड कर्वी के ग्राम तरौंहा का भ्रमण किया...
चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग ने वंदन योजना के अंतर्गत कराए गए विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के लिए विकासखंड कर्वी के ग्राम तरौंहा का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्रीय ग्रामीणों से संवाद कर विकास कार्यों एवं स्थानीय आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि ग्राम स्थित माँ झारखंडी धाम क्षेत्र की अत्यंत प्राचीन एवं धार्मिक मान्यता है। जहाँ प्रतिवर्ष शारदीय एवं चैत्र नवरात्र के अवसर पर नौ दिवसीय विशाल मेले का आयोजन होता है। इस अवसर पर डीएम ने माँ झारखंडी मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर देश, प्रदेश एवं जनपदवासियों के सुख, समृद्धि एवं मंगल की कामना की। ग्रामीणों द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बाउंड्रीवॉल एवं यात्री शेड के निर्माण की मांग रखी गई। इस पर डीएम ने बताया कि संबंधित प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित किया जा चुका है तथा आगामी वर्ष वंदन योजना के अंतर्गत आवश्यक कार्यों को प्रस्तावित कर स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। इसके उपरांत डीएम ने नगर पालिका परिषद द्वारा वंदन योजना के अंतर्गत कराए गए सीसी सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर ईओ लालजी यादव, कनिष्ठ अभियंता शुभम तिवारी, सभासद शंकर यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
