डीएम पुलकित गर्ग धनुष चौराहा से पटेल तिराहा मार्ग चौड़ीकरण का किया निरीक्षण
डीएम पुलकित गर्ग ने बुधवार को धनुष चौराहा से पटेल तिराहा तक संचालित मार्ग विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया...
चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग ने बुधवार को धनुष चौराहा से पटेल तिराहा तक संचालित मार्ग विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। लगभग 12.98 करोड़ लागत की इस परियोजना का क्रियान्वयन चित्रकूट विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण द्वारा कराया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परियोजना से संबंधित कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया तथा मौके पर उपस्थित परियोजना के आर्किटेक्ट पवन सिंह से कार्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि फुटपाथ निर्माण के दौरान स्थानीय नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गलियों एवं आवागमन मार्गों के सामने पर्याप्त स्थान छोड़ा जाए। जिससे लोगों को आने जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए संबंधित अधिकारियों को कहा कि निर्माण कार्य के दौरान उत्पन्न होने वाली सभी बाधाओं का त्वरित निस्तारण किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से विद्युत विभाग से समन्वय स्थापित कर मार्ग में स्थित विद्युत पोलों को शीघ्र स्थानांतरित कराने के निर्देश दिए। ताकि कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराया जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
