डीएम ने स्वयं सहायता समूहो को बांटी धनराशि
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत लोढ़वारा मे स्वयं सहायता समूह सदस्यों की गोष्ठी हुई...

दो बच्चो को अन्न प्राशन व दो महिलाओ की हुई गोद भराई
चित्रकूट। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत लोढ़वारा मे स्वयं सहायता समूह सदस्यों की गोष्ठी हुई। जिसमे विकासखंड कर्वी और पहाड़ी की स्वयं सहायता समूहों की लगभग दो सैकडा सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम मे 35 समूहों को 10.50 लाख रूपए रिवालविंग फण्ड, 43 समूहों को 64.50 लाख सामुदायिक निवेश निधि तथा 43 समूहों को 64.50 लाख बैंक लिंकेज की धनराशि का वितरण जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने किया। कार्यक्रम में आईसीडीएस विभाग द्वारा दो बच्चों का अन्न प्राशन तथा दो महिलाओं की गोद भराई भी करायी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त स्वतः रोजगार, पुलिस विभाग, प्रोबेशन, तथा जिला दिव्यांग जन के अधिकारियों द्वारा अपने विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई। डीएम ने निर्देश दिए कि स्वयं सहायता समूहो की महिलाओं को अन्य विभागों से भी जोड़कर अधिक से अधिक लाभ दिलाया जाये। जिससे उनकी जीविका सुदृढ़ हो तथा उनके जीवन स्तर में निरंतर बृद्धि हो सके। इस मौके पर डीएम व सीडीओ अमृतपाल कौर ने बच्चों एवं महिलाओ को फल वितरण किया।
What's Your Reaction?






