डीआईजी, एसपी ने मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण

पुलिस उप महानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा ने आषाढ मास अमावस्या मेला को सकुशल संपन्न कराए जाने को...

Jun 26, 2025 - 10:54
Jun 26, 2025 - 10:55
 0  6
डीआईजी, एसपी ने मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण

चित्रकूट। पुलिस उप महानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा ने आषाढ मास अमावस्या मेला को सकुशल संपन्न कराए जाने को रामघाट, निर्मोही अखाड़ा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही क्षेत्र में ड्यूटी पर मुस्तैद पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

डीआईजी राजेश एस. ने पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह की उपस्थिति में संपूर्ण मेला क्षेत्र का भ्रमण कर ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को चेक कर सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने एवं श्रद्धालुओं से विनम्रतापूर्वक व्यवहार करने के लिए बताया। तत्पश्चात रामघाट क्षेत्र सीतापुर में नौका से भ्रमण कर घाटों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। घाटों पर लगाए गए गोताखोरों एवं पुलिस कर्मियों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने को बताया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी कार्यालय अरविन्द वर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर राज कमल, पीआरओ प्रदीप पाल सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

पुलिस अफसरो ने श्रद्धालुओं को बांटा फल

एसपी अरुण कुमार सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह के साथ सीतापुर मेला क्षेत्र में आषाढ़ मास अमावस्या मेला के अवसर पर दर्शन करने के लिये आये हुये श्रद्धालुओं को आम वितरित किए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी कार्यालय अरविन्द वर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर राज कमल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी उपेन्द्र प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष राजापुर प्रवीण सिंह, पीआरओ प्रदीप पाल, एसआई श्यामदेव सिंह उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0