1958 से सूरजकुंड आश्रम में प्रतिदिन रामनाम संकीर्तन का किया जा रहा आयोजन
डीएम पुलकित गर्ग ने मंगलवार को सूरजकुंड आश्रम का भ्रमण कर संचालित अनवरत रामनाम संकीर्तन एवं आश्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया...
सूरजकुंड आश्रम का धार्मिक वातावरण देख डीएम हुए गदगद
चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग ने मंगलवार को सूरजकुंड आश्रम का भ्रमण कर संचालित अनवरत रामनाम संकीर्तन एवं आश्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। आश्रम के महंत द्वारा अवगत कराया गया कि वर्ष 1958 से आश्रम में प्रतिदिन निरंतर रामनाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। इस आध्यात्मिक परंपरा में लगभग 30 ग्रामों के श्रद्धालु एवं ग्रामीण बारी-बारी से सहभागिता करते हुए रामनाम संकीर्तन करते हैं। जिससे क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना का सतत संचार हो रहा है।
जिलाधिकारी ने आश्रम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए महंत एवं उपस्थित साधु-संतों से संवाद किया। आश्रम से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या या आवश्यकता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान महंत एवं साधु-संतों द्वारा अवगत कराया गया कि आश्रम में वर्तमान में किसी प्रकार की विशेष समस्या नहीं है। डीएम ने आश्रम में संचालित आध्यात्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी धार्मिक परंपराएँ समाज में सद्भाव, संस्कार एवं सकारात्मक ऊर्जा के संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
