जल्द शुरू हो सिंथेटिक रनिंग ट्रैक का निर्माण : डीएम

डीएम पुलकित गर्ग ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में बनने वाले सिंथेटिक्स रनिंग ट्रैक का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था कांस्ट्रक्शन एण्ड डिजाइन सर्विसेज...

Jun 12, 2026 - 10:44
Jun 12, 2026 - 10:44
 0  1
जल्द शुरू हो सिंथेटिक रनिंग ट्रैक का निर्माण : डीएम

निरीक्षण कर कार्यदाई संस्था को दिए निर्देश

चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में बनने वाले सिंथेटिक्स रनिंग ट्रैक का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था कांस्ट्रक्शन एण्ड डिजाइन सर्विसेज उप्र जल निगम को सिंथेटिक्स रनिंग ट्रैक बनाने की स्वीकृति दी गयी है। कार्यदायी संस्था द्वारा ट्रैक का ले आउट बनाया गया है। डीएम ने निर्देश दिये कि रनिंग ट्रैक का कार्य जल्द से जल्द शुरु किया जाये। एक समय निर्धारित करते हुये अवगत कराये। ताकि अभ्यास करने वाले खिलाडियों को परेशानी न हो और ट्रैक बनाने से पहले कमेटी गठित की जाए। जिनके द्वारा समय-समय पर कराये गये कार्यों की गुणवक्ता की जांच की जाये। मिट्टी की भराई का कार्य जल्द शुरु करें। तकनीकी नोडल अधिकारी को भी रनिंग ट्रैक के निरीक्षण के लिये नामित किया जाये। निरीक्षण के दौरान क्रीडाधिकारी अरविन्द कुमार सोनकर, कार्यदायी संस्था के जेई संतोष यादव, प्रदीप, अंगद सिंह एथलेटिक्स कोच मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0