गंगा दशहरा पर मंदाकिनी नदी में चलाया स्वच्छता अभियान

गंगा दशहरा कें पावन अवसर पर माँ मन्दाकिनी कें पूजन तथा जाल डाल कचड़े एकत्र करने, तट स्वच्छता का कार्य एकल विद्यालय...

May 26, 2026 - 11:47
May 26, 2026 - 11:47
 0  3
गंगा दशहरा पर मंदाकिनी नदी में चलाया स्वच्छता अभियान

चित्रकूट। गंगा दशहरा कें पावन अवसर पर माँ मन्दाकिनी कें पूजन तथा जाल डाल कचड़े एकत्र करने, तट स्वच्छता का कार्य एकल विद्यालय, गायत्री परिवार, माझी मछुआरा संघ कें स्वयं सेवको ने सम्मिलित रूप से किया।

सर्वप्रथम माँ मन्दाकिनी का पूजन महंत दिव्य जीवन दास, डॉ रामनारायण त्रिपाठी संचालक गायत्री शक्तिपीठ एवं आँचलिक अध्यक्ष एकल विद्यालय, प्रान्त प्रमुख एकल विद्यालय, उपाध्यक्ष उमेश शुक्ला, अभियान प्रमुख राजेश, ने किया और संकल्प लिया मन्दाकिनी की अविरलता हेतु हम सभी कार्य करते रहेंगे। इसके वाद तीनो संगठनों ने 150 से अधिक स्वयं सेवको द्वारा दो घंटे श्रम करते हुए जाल डालकर मन्दाकिनी कें अंदर से कचडा एकत्र किया, तटो मे पड़े कचङो को एकत्र किया, तटो को धोया, जनजागरूकता हेतु लोगों से पाउच पान्नी, सेम्पु आदि का प्रयोग न करने की अपील की। गायत्री शक्तिपीठ संचालक डॉ रामनारायण त्रिपाठी ने बताया कि चित्रकूट जिला प्रशासन, सतना जिला प्रशासन को चाहिए कि आवंटित बजट को उचित योजना और जन परामर्श से ही ब्यय करना चाहिए। भरत घाट और रामघाट को स्वच्छ बनाये रखना है, लेकिन ऐसा हो नहीं पाना चिंतनीय हैं। समाज कें भी प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी हैं कि नदी को बचाने के लिए कार्य करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0