विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई खेल प्रतिभा

शरदकालीन वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं माध्यमिक विद्यालयों में पूरे जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं...

विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई खेल प्रतिभा

प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वालों को प्रधानाचार्य डॉक्टर रणवीर सिंह चौहान ने पुरस्कृत किया

चित्रकूट। शरदकालीन वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं माध्यमिक विद्यालयों में पूरे जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। बुधवार को चित्रकूट इंटर कॉलेज, कर्वी में विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉक्टर रणवीर सिंह चौहान द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि खेलकूद से छात्रों का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। साथ ही, शारीरिक रूप से बच्चे मजबूत बनते हैं, और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलती है। खेल से प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित होती है।

प्रधानाचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं से अधिक से अधिक संख्या में खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष की प्रतियोगिताएं सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर तीन वर्गों में कराई गईं, जिनमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताओं में 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में भारती ने जीत हासिल की, जबकि 800 मीटर दौड़ में धीरेंद्र सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में 100 मीटर और 200 मीटर की दौड़ में रंजना ने बाजी मारी। 5000 मीटर की दौड़ में रंजीत कुमार प्रथम रहे। ऊंची कूद में अमित पयासी और लंबी कूद में सर्वेश सिंह प्रथम रहे, जबकि गोला फेंक और डिस्कस में विजय कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में गोला फेंक और डिस्कस में भारती देवी ने पहला स्थान प्राप्त किया।

जूनियर वर्ग में 100 मीटर की दौड़ में प्रदीप सिंह, 200 मीटर में बृजेश कुमार, और 800 मीटर दौड़ में आजम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में शिवानी सिंह और 800 मीटर में लवली सिंह ने शीर्ष स्थान हासिल किया। 3000 मीटर दौड़ में यश कुमार ने जीत दर्ज की।

सब-जूनियर वर्ग में छोटे बच्चों ने भी अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शैलेंद्र सिंह ने 200 मीटर दौड़ और गणेश प्रसाद ने 600 मीटर दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि 200 मीटर में सेजल सिंह और लंबी कूद में पिंकी देवी ने विजयी प्रदर्शन किया।

सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन डॉक्टर आलोक शुक्ला के नेतृत्व में संपन्न हुआ। सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

खास बात यह रही कि क्षत्रिय समाज के जिला अध्यक्ष डॉक्टर कुंवर प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों को तंदुरुस्त रखने के लिए ग्लूकोज पिलाकर उन्हें राहत दी। खेलकूद प्रतियोगिताएं संपादित कराने में क्रीड़ा अध्यक्ष डॉक्टर रमेश सिंह चंदेल समेत कई अन्य शिक्षकों और कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0