साइकिल से स्टाफ के साथ कोर्ट पहुंचे मुख्य न्यायाधीश परिवार न्यायालय
वर्तमान वैश्विक तेल संकट के दृष्टिगत बुधवार की मुख्य न्यायधीश राकेश कुमार यादव परिवार न्यायालय ने आवास से सिविल जज सीडि एसीजेएम...
वैश्विक तेल संकट और पर्यावरण प्रदूषण कम करने का दिया संदेश
चित्रकूट। वर्तमान वैश्विक तेल संकट के दृष्टिगत बुधवार की मुख्य न्यायधीश राकेश कुमार यादव परिवार न्यायालय ने आवास से सिविल जज सीडि एसीजेएम अंशुमान यादव एवं अन्य स्टाफ के साथ साइकिल का प्रयोग कर न्यायालय पहुंचे। उन्होंने उपस्थित अधिवक्ताओं और शहरवासियों सहित वादकारियों को संदेश दिया कि वैश्विक तेल संकट और बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को देखते हुए साईकिल यात्रा करनी चाहिए। ईको सिस्टम को सुरक्षित रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि साईकिल न केवल ईंधन की बचत करती है बल्कि वायु प्रदूषण को भी कम करती है। जीरो प्रतिशत कार्बन उत्सर्जन वाहन है। यही नहीं इससे स्वास्थ्य अच्छा रहता है और प्रकृति का संतुलन बनाए रखने में सहायता मिलती है। शहर या आसपास की यात्रा एवं छोटी दूरी के लिए मोटरसाईकिल या अन्य वाहन की जगह साईकिल अपनाने से तेल की खपत घटेगी। वहीं कार्बन उत्सर्जन कम होगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिल सकेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
