कैबिनेट मंत्री ने सुमेर गिरि वन ब्लाक में किया पौधरोपण

वृक्षारोपण महायज्ञ के अंतर्गत चित्रकूट वन प्रभाग एवं रानीपुर टाइगर रिजर्व द्वारा सुमेरगिरि वन ब्लॉक ग्राम पंचायत हनुवा रैपुरा रेंज में कैबिनेट मंत्री महिला कल्याण...

Jul 13, 2026 - 09:56
Jul 13, 2026 - 09:56
 0  2
कैबिनेट मंत्री ने सुमेर गिरि वन ब्लाक में किया पौधरोपण

कई कार्यक्रमों के जरिए हरित पर्यावरण को किया गया प्रेरित

चित्रकूट। वृक्षारोपण महायज्ञ के अंतर्गत चित्रकूट वन प्रभाग एवं रानीपुर टाइगर रिजर्व द्वारा सुमेरगिरि वन ब्लॉक ग्राम पंचायत हनुवा रैपुरा रेंज में कैबिनेट मंत्री महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग बेबी रानी मौर्य एवं गौ सेवा आयोग सदस्य राजेश सिंह सेंगर द्वारा हरिशंकरी एवं नवग्रह वाटिका में पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इसके उपरांत अतिथियों ने सेल्फी प्वाइंट पर छायाचित्र खिंचवाए तथा जैव विविधता, जड़ीबूटी, फोटो गैलरी, ओडीओपी एवं पौध भंडारा स्टॉल का अवलोकन किया।

प्रभागीय वनाधिकारी प्रत्युष कुमार कटियार ने बताया कि वर्ष 2026 में जनपद को 86 लाख पौधरोपण का लक्ष्य प्राप्त हुआ। जिसे 24 विभागों के सहयोग से पूर्ण किया गया। प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक जनपद के विद्यालयों, पीएचसी, सीएचसी, ग्राम पंचायतों, अतिथि गृहों एवं अन्य संस्थानों में जनसहभागिता, भजन कीर्तन एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक, पर्यावरण गीत प्रस्तुत किए गए। बच्चों को पौधों का वितरण भी किया गया। मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि वृक्ष शुद्ध वायु, स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु का आधार हैं तथा प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण एवं संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। सदस्य राजेश सिंह सेंगर ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान को जनआंदोलन बनाने एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व विधायक दिनेश मिश्रा, ब्लाक प्रमुख अरविंद कुमार मिश्रा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार पांडेय, एसपी अरुण कुमार सिंह, सीडीओ डीपी पाल, राजीव रंजन सिंह उप प्रभागीय वनाधिकारी, अपूर्व श्रीवास्तव, राजेश कुमार सोनकर, सुशील कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार यादव, राजेन्द्र कुमार नेगी क्षेत्रीय वनाधिकारी, गोपाल कृष्ण गुप्ता डीपीओ आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0