बच्चों को विटामिन ए खुराक पिला संपूरण अभियान का सीएमओ ने किया शुभारंभ

नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत वीएचएनडी सत्रो मे प्रतिवर्ष माह जून एवं दिसम्बर में विटामिन ए सम्पूरण अभियान आयोजित किया जाता है...

Jun 11, 2026 - 10:53
Jun 11, 2026 - 10:54
 0  3
बच्चों को विटामिन ए खुराक पिला संपूरण अभियान का सीएमओ ने किया शुभारंभ

सीएमओ ने आमजन से की अपील, बच्चों को अवश्यक पिलाएं विटामिन ए खुराक

चित्रकूट। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत वीएचएनडी सत्रो मे प्रतिवर्ष माह जून एवं दिसम्बर में विटामिन ए सम्पूरण अभियान आयोजित किया जाता है। विटामिन ए सम्पूरण अभियान माह का उददेश्य 9 माह से 5 वर्ष तक आयुवर्ग के बच्चो में निम्न लक्ष्यो को प्राप्त करना है। रोगो से लडने की क्षमता में वृद्धि, 5 वर्ष तक के बच्चो मे मृत्यु दर में कमी लाना, रतौधी से बचाव, कुपोषण से बचाव एंव उपचार, नियमित टीकाकरण के दौरान लक्षित बच्चो के साथ छूटे हुए बच्चो का टीकाकरण, आयोडीन युक्त नमक के प्रयोग से बच्चो में शारीरिक एवं विकृतियो मे कमी लाना। लक्ष्यो की प्राप्ति के लिए बीएसपीएम माह के दौरान स्वास्थ्य एंव आईसीडीएस विभाग के सहयोग से निम्नलिखित सेवाएं प्रदान की जा रही है। 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चो को विटामिन एं की खुरॉक से आच्छादित कराना,नियमित टीकाकरण के दौरान लक्षित बच्चो का टीकाकरण एवं खसरे के प्रथम टीकें 9 से 12 माह एंव द्वितीय टीके 16 से 24 माह के साथ विटामिन ए की प्रथम खुरॉक एंव द्वितीय खुरॉक का आच्छादन किया जाये, बच्चो का वजन एंव चिन्हित अति कुपोषित बच्चो का संदर्भन, 6 माह तक स्तनपान एंव 6 माह के बाद पूरक आहार को बढावा देना, आयोडीन युक्त नमक के प्रयोग हेतु समुदाय को जागरूक करना,विटामिन श्एश् वसा में एक घुलनशील विटामिन है जो शरीर मे रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाता है तथा यह सूक्ष्मपोषक तत्व कुपोषण से भी बचाता है। 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चो को 1 वर्ष में 2 विटामिन ए की निर्धारित खुरॉक दिये जाने से उनके सुरक्षित रहने की सम्भावना निम्न कारणो से बढ जाती है। विटामिन ए पिलाये जाने से सभी कारणो से होने वाली मृत्यु में 25 प्रतिशत कमी, खसरे के कारण होने वाली मृत्यु में 50 प्रतिशत कमी, अतिसार रोग के कारण होने वाली मृत्यु में 30 प्रतिशत कमी होगी।

अभियान के दौरान पूरे जनपद के लिए आयुवर्गवार लक्षित 9-12 माह की आयु के 13280, 1-2 वर्ष की आयु के 25068 एंव 2-5 वर्ष के 79904 बच्चों को इस प्रकार जनपद में सभी आयुवर्ग के कुल 118252 बच्चो को विटामिन ए खुरॉक पिलाये जाने का लक्ष्य रखा गया है। बुधवार को विटामिन ए सम्पूरण अभियान का विधिवत शुभारम्भ सीएमओ डा महेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने कार्यालय परिसर में संचालित शहरी पीएचसी कर्वी में बच्चो को विटामिन एं की खुरॉक पिलाकर किया। इस दौरान जनमानस से बच्चों को प्रत्येक बुधवार एंव शनिवार को आयोजित टीकाकरण सत्रो में विटामिन ए की खुरॉक पिलाये जाने की अपील की गई। इस अवसर पर डा जीआर रतमेले डीआईओ, डा दयाशकर डीएसओ आईडीएसपी, डा अरूण पटेल, डा अमित सिंह आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0