सीएमओ ने पीएचसी बरवारा का किया औचक निरीक्षण
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरवारा का औचक निरीक्षण किया। सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरवारा पहुंच कर साफ...
कहा कि लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त
चित्रकूट। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरवारा का औचक निरीक्षण किया। सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरवारा पहुंच कर साफ सफाई की व्यवस्था देखी तथा ओपीडी वार्ड व भर्ती मरीजों के हाल पूछा। मौके पर मौजूद मरीजों से इलाज की गुणवत्ता, दवा की उपलब्धता के संबंध में जानकारी की। कहा कि सरकार द्वारा सभी तरह के उपचार की व्यवस्था निःशुल्क रूप से की गई है। अगर कोई डाक्टर बाहर की दवा लिखता है तो बिल्कुल मत खरीदे। कोई मजबूर करें तो प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सहित उन्हे सूचना दें। संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। स्वास्थ्य केंद्र के अंदर जो कमियां मिली उसको सुधारने के लिए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान दवा वितरण कक्ष, ओपीडी कक्ष, भर्ती कक्ष, मरीजों के बैठने एवं पेयजल की व्यवस्था आदि व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान सीएमओ ने निर्देश दिए कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में साफ सफाई का विशेष ध्यान दें। मरीजों से शालीनता से व्यवहार करें। उन्हें इलाज के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी विवेक प्रताप सिंह सहित स्टाफ मौजूद रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
