संप्रेक्षण गृह किशोर की सीडीओ ने देखी व्यवस्थाएं

सीडीओ डीपी पाल ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर का निरीक्षण किया। राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर किराये के नवीन भवन शिवपुरी...

Aug 5, 2026 - 10:21
Aug 5, 2026 - 10:22
 0  2
संप्रेक्षण गृह किशोर की सीडीओ ने देखी व्यवस्थाएं

किशोर अपचारियों के साथ संवाद कर बेहतर भविष्य बनाने को किया प्रेरित

चित्रकूट। सीडीओ डीपी पाल ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर का निरीक्षण किया। राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर किराये के नवीन भवन शिवपुरी एसडीएम कॉलोनी गांधीगंज कर्वी में संचालित किया जा रहा है। भवन का किराया 95,630 रुपए प्रति माह है। किशोरों द्वारा प्रातः नाश्ता, रात्रि भोजन आदिं किसी समस्या से अवगत नहीं कराया गया। 

सीडीओ ने संस्था प्रभारी को निर्देशित किया गया कि किशोरों को उनकी रूचि को ध्यान में रखते हुए मेन्यू के अनुसार नाश्ता व भोजन की व्यवस्था की जाये। किशोर अपचारियों के शिक्षण कार्य हेतु बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से चार सहायक अध्यापक नियुक्त हैं। सीडीओ ने प्रभारी को निर्देश दिए कि शिक्षण प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाये तथा संस्था में आवासित प्रत्येक किशोर की अलग-अलग बनायी गयी मूल्यांकन रिपोर्ट के अनुसार शिक्षण कार्य कराया जाये। किशोरों को ऐसी जानकारी दी जाये जो ज्ञानवर्धक होने के साथ ही साथ इनके रोजमर्रा कार्यों के लिए भी उपयोगी हो। योगाचार्य संजय कुमार द्वारा किशोरों को योग, व्यायाम कराया जाता है। चिकित्सक अपनी टीम सहित संस्था आकर किशोरों का परीक्षण कर आवश्यक दवायें देते हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि संस्था में आवासित किशोरों के उपचार आदि में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये। राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में कुल 20 सीसीटीवी कैमरा लगाये गये हैं। सीडीओ ने कहा कि किसी प्रकार की खराबी आने पर तत्काल ठीक कराकर संवासियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाये। आवासित किशोरों के मनोरंजन की भी सुविधाएं हैं। 

इस दौरान सीडीओ ने संस्था में आवासित अपचारियों के साथ गोष्ठी की। उन्हें आपस में सांमजस्य बनाते हुए संस्था की दिनचर्या के अनुसार कार्य करने के लिए कहा गया और लड़ाई झगड़ा न करने के लिए भी प्रेरित किया। अपचारी किशोरों को अगामी स्वतंत्रता दिवस के लिए विशेष भाषण, देशभक्ति गीत आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के लिए कहा गया। भवन के मुख्य द्वार के सामने बनी नालियां बन्द मिली। रोड आदि पर कचरा फैला हुआ था। जिससे दुर्गन्ध आ रही थी। संस्था प्रभारी को निर्देश दिए गए कि अधिशाषी अधिकारी से सम्पर्क कर साफ सफाई की व्यवस्था करायें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0