स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सीडीओ ने की बैठक

आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के लिए गुरुवार...

Aug 7, 2026 - 10:41
Aug 7, 2026 - 10:41
 0  2
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सीडीओ ने की बैठक

चित्रकूट। आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के लिए गुरुवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डी.पी. पाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में अभियान के प्रभावी संचालन और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विभागवार जिम्मेदारियां तय की गईं।

सीडीओ ने बताया कि अभियान के तहत 6 से 15 अगस्त तक जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पहले चरण में 6 से 8 अगस्त तक विकास भवन एवं सभी विकास खंडों से तिरंगा रैलियां निकाली जाएंगी। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा, जबकि स्वतंत्रता दिवस पर प्रभात फेरियां, तिरंगा यात्राएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। बताया गया कि सरकारी भवनों, स्कूल-कॉलेजों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, पेट्रोल पंपों, एलपीजी एजेंसियों, अमृत सरोवरों और सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराया जाएगा तथा प्रमुख स्थानों को तिरंगा रोशनी से सजाया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों और तकनीकी संस्थानों में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन, निबंध, चित्रकला, सामान्य ज्ञान एवं स्वतंत्रता आंदोलन आधारित प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। विद्यार्थियों से सैनिकों और पुलिसकर्मियों के सम्मान में आभार पत्र भी लिखवाए जाएंगे। इसके अलावा तिरंगा मेले में स्वयं सहायता समूहों, ओडीओपी और एमएसएमई से जुड़े स्थानीय उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। शहीद स्मारकों और प्रतिमाओं का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा तथा पुलिस, एनसीसी, एनएसएस, होमगार्ड और अन्य संगठनों के सहयोग से तिरंगा बाइक रैली निकाली जाएगी। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0