बीएसए ने धूप से बचाव को बच्चों को बांटी कैप
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी बीके शर्मा की प्रेरणा और मार्गदर्शन मे जनपद के शिक्षकों द्वारा विद्यालय के गरीब बच्चों के चेहरे मे मुस्कान के...
चित्रकूट। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी बीके शर्मा की प्रेरणा और मार्गदर्शन मे जनपद के शिक्षकों द्वारा विद्यालय के गरीब बच्चों के चेहरे मे मुस्कान के लिए लगातार नवाचार किया जा रहा है। शिक्षकों द्वारा कहीं पर वातानुकूलित शिक्षण कक्ष तो कहीं पुस्तकालय, कहीं पाठ्य सामग्री आदि वितरण करके प्रेरित किया जा रहा है। इसी कडी मे कम्पोजिट विद्यालय रामपुर क्षेत्र रामनगर मे बच्चों को धूप से बचाव के लिये कैप वितरण कराया गया। जिसमे बीएसए बीके शर्मा ने बच्चों को कैप पहनाकर उन्हे गर्मी और धूप से बचाव की जानकारी दी। प्रधानाध्यापक अखिलेश पांडेय सहित समस्त स्टाफ ने आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
