जिला प्रभारी के प्रथम जनपद आगमन पर भाजपाईयों ने किया स्वागत
अभियान अंतर्गत संचालित हो रहे कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही प्रथम प्रवास में विभिन्न स्तर पर सांगठनिक बैठकें करके...
मोदी जी का जीवन सेवा का जीवंत उदाहरण : संजीव श्रंगीऋषि
बोले-कार्यकर्ता स्वच्छता से लेकर स्वदेशी तक का आमजन से करें आग्रह
चित्रकूट। भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी संजीव श्रंगीऋषि के जनपद आगमन पर भाजपाईयों ने जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया।
जिला प्रभारी संजीव श्रंगीऋषि ने डॉक बंगले के सभागार में सेवा संकल्प अभियान की कार्य योजना की समीक्षा की। अभियान अंतर्गत संचालित हो रहे कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही प्रथम प्रवास में विभिन्न स्तर पर सांगठनिक बैठकें करके संगठन की योजनानुसार बूथ से लेकर जिला तक संगठन के सशक्तिकरण और विस्तार पर चर्चा की तथा स्थितियों का आकलन किया। बैठकों में विशेष रूप से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशीष कोल, क्षेत्रीय मंत्री आनंद पटेल, पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, जिला उपाध्यक्ष आलोक पाण्डेय, मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्य योजना साझा करते हुए जिला प्रभारी ने कहा कि मोदी जी का जीवन सेवा का जीवंत उदाहरण है। सेवा संकल्प अभियान सेवा ही संगठन का प्रतीक है। उनके नेतृत्व में भारत विश्व की शक्ति बन रहा है। सभी कार्यकर्ता स्वच्छता से लेकर स्वदेशी तक का आग्रह करें। सेवा ही संगठन का व्यवहारिक स्वरूप है। हर कार्य के लिए कार्यकर्ता व हर कार्यकर्ता के लिए कार्य की नीति पर भाजपा काम करती है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी अभियानों को सफल बनाना है। सभी कार्यकर्ता सहभागी योगदान से अभियान के लक्ष्य व उद्देश्य पूर्ण करें। जिला उपाध्यक्ष आलोक पाण्डेय ने कहा कि जिले में दो यात्राएं सरयु और यमुना 19 से 21 सितंबर तक रही। सेवा यात्रियों ने नमो वन वृक्षारोपण व लाभार्थी संवाद कार्यक्रम किए। साथ ही जिले की महत्वपूर्ण पवित्र नदियों व जल स्रोतों के पवित्र जल का संकलन किया। जिला मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत 13 प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के जिला संयोजक डॉ विपुल सिंह ने आभार व्यक्त किया। बैठक में अंजू बर्मा, अश्वनी अवस्थी, अखिलेश, दिव्या त्रिपाठी, राजेश्वरी द्विवेदी, विकास, प्रेमलाल, रवि, मनोज तिवारी आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
