भाजपाइयों ने सुनीं पीएम मोदी की मन की बात

भाजपा नेताओं ने रविवार को जिले के सभी मंडलों के बूथों में पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 117वां संस्करण सुना...

Dec 30, 2024 - 10:18
Dec 30, 2024 - 10:21
 0  3
भाजपाइयों ने सुनीं पीएम मोदी की मन की बात

भाजपा सरकार की उपलब्धियों की दी जानकारी 

चित्रकूट। भाजपा नेताओं ने रविवार को जिले के सभी मंडलों के बूथों में पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 117वां संस्करण सुना। इस दौरान लोगों भाजपा सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी गई।

भरतकूप मंडल के बूथ संख्या 340 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के उन्नयन के लिए दृढसंकल्पित होकर कार्य कर रही है। नए उत्तर प्रदेश में नौजवानों को नई पहचान मिल रही है। प्रदेश में 1.60 लाख से अधिक युवाओं को शिक्षा विभाग में नियुक्ति मिल चुकी है। पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल ने कहा कि मलेरिया की बीमारी 4000 वर्षों से मानवता के लिए बड़ी चुनौती रही है। आजादी के समय भी यह हमारी सबसे बड़ी स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक थी, किंतु पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में इस चुनौती का दृढ़ता से मुकाबला किया जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार भारत में 2015 से 2023 के बीच मलेरिया के मामलों में और इससे होने वाली मौतों में 80 प्रतिशत की कमी आई है। जिला महामंत्री आलोक पाण्डेय ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। भाजपा सरकार में प्रदेश के भीतर बेहतर कानून व्यवस्था के कारण सुरक्षा का बेहतर माहौल बना है। प्रदेश में निवेश होने से रोजगार सृजित हो रहे है। प्रदेश में बेरोजगारी दर घटकर 2.4 प्रतिशत हो गई है।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अर्जुन शुक्ला, शिवशंकर सिंह, भाजपा नेता सुरेश अनुरागी, जिला उपाध्यक्ष हरिओम करवरिया मुन्ना, बृजेश पाण्डेय, भाजपा नेता शक्ति प्रताप सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0