भाजपाईयों ने विरोध प्रदर्शन कर दी चेतावनी

भारतीय जनता पार्टी ने कर्वी तहसील में समाजवादी पार्टी के महोबा हमीरपुर के सांसद राजेंद्र लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित...

May 15, 2026 - 13:45
May 15, 2026 - 13:48
 0  2
भाजपाईयों ने विरोध प्रदर्शन कर दी चेतावनी

चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी ने कर्वी तहसील में समाजवादी पार्टी के महोबा हमीरपुर के सांसद राजेंद्र लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित अशोभनीय टिप्पणी को लेकर जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपाईयों ने सांसद से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। चेतावनी दी कि ऐसा न करने पर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
    
जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रति ऐसी भाषा के उपयोग से पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक सपा सांसद इस टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगते भाजपा का यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। जिला महामंत्री अंजू वर्मा ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे किसी भी व्यक्ति को किसी अन्य संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के लिए अभद्र टिप्पणी करना शोभा नहीं देता। उन्होंने सांसद से अपने अशोभनीय शब्दों के लिए माफी मांगने की मांग की। जिला उपाध्यक्ष आलोक पांडेय ने सपा सांसद अजेंद्र सिंह की टिप्पणी की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के लिए ऐसी अभद्र टिप्पणी अस्वीकार्य है। इस मौके पर जगदीश गौतम, दिनेश तिवारी, विपुल प्रताप सिंह, अश्विनी अवस्थी, अर्पित जायसवाल, राजेश रैकवार, राजेश्वरी द्विवेदी, श्रवण पटेल, संजय पांडेय, अंकित पांडेय, रवि गुप्ता, जवाहर सोनी, राजा मिश्रा, विकास मिश्रा, अखिलेश रैकवार, मनोज तिवारी, शुभम केशरवानी आदि मौजूद  रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0