महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनने के लिए प्रेरित कर रहीं भाजपा नेत्री डॉ ज्योति उपाध्याय
भाजपा नेत्री एवं गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ज्योति उपाध्याय का नाम जनपद में इन दिनों तेजी से चर्चा में है...
भाजपा नेत्री डॉ ज्योति उपाध्याय की जनपद में बढ़ी सक्रियता को देखते हुए आम जन मानस में हलचल
चित्रकूट। भाजपा नेत्री एवं गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ज्योति उपाध्याय का नाम जनपद में इन दिनों तेजी से चर्चा में है।
पूर्व राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय की बहु डॉ. ज्योति उपाध्याय लगातार गांव-गांव जाकर महिलाओं को संगठित कर रही हैं और उन्हें सरकार की जन उपयोगी योजनाओं की जानकारी दे रही हैं। महिला जनसभाओं के माध्यम से वह केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक व शसक्त बना रही हैं। साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं। उनकी सक्रियता और जनसंपर्क अभियान से राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है।
आम जनमानस में यह चर्चा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में डॉ0 ज्योति उपाध्याय की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
