विशेष केसीसी कैंप का उठाएं लाभ : एलडीएम
एलडीएम प्रभात कुमार मेहता ने जनपद के सभी आमजनमानस से अपील कि 23 जुलाई तक आयोजित होने वाले विशेष के.सी.सी. कैंप में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें...
चित्रकूट। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अग्रणी जिला प्रबंधक प्रभात कुमार मेहता ने सोमवार को अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय में जनपद स्थित इण्डियन बैंक के समस्त शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक करके जनपद के टाप 100 सक्षम बड़े बकायेदारों की सूची तैयार करने एवं 23 जुलाई तक चलाए जा रहे विशेष के.सी.सी. अभियान के अन्तर्गत पात्र कृषकों को उक्त योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिये हैं।
साथ ही सीएम युवा योजना एवं प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में लंबित आवेदनों को शीघ्र निस्तारित करने हेतु इण्डियन बैंक के समस्त शाखा प्रबंधकों को विशेष निर्देश दिये गये।
एलडीएम प्रभात कुमार मेहता ने जनपद के सभी आमजनमानस से अपील कि 23 जुलाई तक आयोजित होने वाले विशेष के.सी.सी. कैंप में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और शासन की ऋण योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इस अवसर पर इण्डियन बैंक के समस्त शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
