बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर के लिए करें आवेदन
उप कृषि निदेशक जेएल गुप्ता ने बताया कि कृषि विभाग से संचालित नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में भारत सरकार द्वारा प्रदेश...
चित्रकूट। उप कृषि निदेशक जेएल गुप्ता ने बताया कि कृषि विभाग से संचालित नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में भारत सरकार द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जनपद में एक बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर चयन करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। प्राकृतिक साधनों को सफलतापूर्वक अपनाने के लिए पशु और पौधों पर आधारित प्राकृतिक संसोधानों की तैयारी के लिए पशुधन और पौधों तक पहुंच महत्वपूर्ण है। इसलिए स्थानीय स्तर पर उद्यम मॉडल में एनएफ इनपुट के उत्पादन और आपूर्ति के लिए बीआरसी (बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर) स्थापित करने और प्राकृतिक खेती (एनएफ) अपनाने के इच्छुक किसानों और जो स्वयं इन्हे तैयार करने की स्थिति में नही है उन्हे सहायत प्रदान करने का प्रस्ताव है। ग्राम पंचायत गौशालाओं, एनएफ किसानों, एफपीओ, एसएचजी, पैक्स सहकारी समितियों, स्थानीय ग्रामीण उद्यमी आदि द्वारा संचालित किया जायेगा। इसके संचालन के लिए योजनान्तर्गत एक लाख धनराशि की सहायता राशि का प्राविधान है।
इच्छुक कृषकों एवं संस्था जो कि प्राकृतिक संसाधनों को अपनाने के लिए पशुधन और पौधों पर आधारित प्राकृतिक संसाधनों की स्थानीय स्तर पर उद्यम मॉडल में एनएफ इनपुट के उत्पादन और आपूर्ति के लिए बीआरसी स्थापित है वह भी अपना आवेदन बायो इनपुट रिसोर्स से तैयार किये गये इनपुट्स के फोटोग्राफ सहित 27 जून तक उप कृषि निदेशक कार्यालय को अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दें। ताकि जनपद स्तर पर गठित समिति से चयन कराकर कार्यक्रम को संचालित किया जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
