जिला प्रशासन एवं जेआरएचआरयू के मध्य हुआ समझौता
जीरो पावर्टी उत्तर प्रदेश अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जनपद प्रशासन एवं जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय...
सदर ब्लाक के दस गांवों में चलेगा जीरो पावर्टी अभियान
चित्रकूट। जीरो पावर्टी उत्तर प्रदेश अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जनपद प्रशासन एवं जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय के मध्य एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन संपन्न हुआ। इस समझौते का उद्देश्य जनपद में निर्धनता उन्मूलन के प्रयासों को सुदृढ़ बनाते हुए लक्षित परिवारों के समग्र विकास के लिए योजनाबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करना है। समझौता ज्ञापन पर विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति प्रो शिशिर कुमार पांडेय तथा जनपद की ओर से मुख्य विकास अधिकारी देवी प्रसाद पाल की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर कुलसचिव मधुरेंद्र कुमार पर्वत, अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी राहुल गौर, विश्वविद्यालय के डॉ. रजनीश कुमार तथा जीरो पावर्टी अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. शशिकान्त त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े : भीषण गर्मी को लेकर प्रशासन अलर्ट: बाँदा जिलाधिकारी ने जारी की एडवाइजरी, लू से बचाव के लिए बरतें सावधानी
समझौते के अंतर्गत कर्वी विकासखंड की दस ग्राम पंचायतों में जीरो पावर्टी श्रेणी में चिन्हित सभी परिवारों के लिए विस्तृत माइक्रो प्लान तैयार किया जाएगा। ये ग्राम पंचायत अकबरपुर, बगलई, चंद्रगहना माफी, दहिनी, घूरेटनपुर, पाही, सुदिनपुर, टिटिहरा, पड़री तथा सपहा हैं। इसके लिए व्यवस्थित सर्वेक्षण कार्य संपन्न कर प्रत्येक परिवार की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति का आकलन किया जाएगा। जिससे उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप लक्षित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। यह पहल जनपद को जीरो पावर्टी के लक्ष्य की ओर अग्रसर करने में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी तथा प्रशासन एवं अकादमिक संस्थान के समन्वित प्रयासों का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
