आकांक्षा समिति की अध्यक्ष ने किया आकांक्षा स्टोर का लोकार्पण
महिलाओं व उनके जीवन को सशक्त करने के उद्देश्य से रविवार को उत्तर प्रदेश आकांक्षा समिति की अध्यक्ष रश्मि...

चित्रकूट। महिलाओं व उनके जीवन को सशक्त करने के उद्देश्य से रविवार को उत्तर प्रदेश आकांक्षा समिति की अध्यक्ष रश्मि सिंह, सचिव प्रतिभा सिंह, उपाध्यक्ष प्रीति चौधरी, संयुक्त सचिव उषा सिंह, सचिव युवा शाखा साध्वी सिंह, संभागीय प्रमुख पूजा सिंह, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ तनुषा टीआर व उपजिलाधिकारी कर्वी पूजा साहू ने धर्मनगरी के परिक्रमा मार्ग में आकांक्षा स्टोर का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस स्टोर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित वस्तुओं का विक्रय किया जाएगा। जिससे महिलाओं को लाभ मिले तथा वह सशक्त हो सकें।
कार्यक्रम में आकांक्षा समिति की प्रदेश अध्यक्ष रश्मि सिंह ने कहा कि आकांक्षा स्टोर में महिलाओं द्वारा निर्मित वस्तुओं की बिक्री की जाएगी। इससे स्वयं सहायता समूह के अंतर्गत ग्रामीण आजीविका मिशन समूह से जुड़ी महिलाओं को फायदा होगा। कहा कि महिलाओं को उनके हाथ से बनी वस्तुओं का सही मूल्य नहीं मिलता है। ऐसे में आकांक्षा स्टोर उनके कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।
जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ तनुषा टीआर ने कहा कि स्वयं सहायता समूह के द्वारा स्थापित लघु उद्योग, कुटीर उद्योग के माध्यम से काम कर रही महिलाओं को आकांक्षा समिति की आईएएस ऑफिसर की धर्मपत्नियों द्वारा प्रोत्साहित किया जाता है। कहा कि आकांक्षा समिति के सहयोग लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने सामान को लेकर आगे आए तथा आकांक्षा स्टोर पर बंेचे। कहा कि समिति का उद्देश्य है कि महिलाओं द्वारा निर्मित सामान की ज्यादा से ज्यादा बिक्री हो, जिससे लाभ मिल सके।
इस मौके पर जिला दिव्यांग अधिकारी प्रियंका यादव, जिला मत्स्य अधिकारी भानु चंद्रा, डीसी एनआरएलएम ओपी मिश्रा, परियोजना निदेशक सच्चिदानंद प्रसाद, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका कर्वी लालजी यादव सहित सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?






