मंदाकिनी नदी और जिले की समस्यायों से जुड़ी मांगों का सौंपा पत्र

जिले से गुजर रहे प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह का बेडीपुलिया में बुंदेली सेना ने स्वागत किया...

Apr 12, 2025 - 10:57
Apr 12, 2025 - 10:59
 0  3
मंदाकिनी नदी और जिले की समस्यायों से जुड़ी मांगों का सौंपा पत्र

बुंदेली सेना ने जलशक्ति मंत्री का किया स्वागत

चित्रकूट। जिले से गुजर रहे प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह का बेडीपुलिया में बुंदेली सेना ने स्वागत किया। इस दौरान उन्हें मंदाकिनी नदी और जिले की समस्यायों से जुड़ा पत्र भी सौंपा।

बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह प्रयागराज से चलकर कर्वी के रास्ते आगरा जा रहे थे। इसी सूचना पर बेड़ीपुलिया में पहले से बुंदेली सेना की टीम उनके स्वागत के लिए मुस्तैद हो गई। मंत्री के काफिले को रोंककर उनका फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। साथ ही मंदाकिनी नदी और जिले की समस्यायों से जुड़ी मांगों का पत्र सौंपा गया। पत्र में मांग की गई है कि मंदाकिनी नदी में रिवर फ्रंट विकसित किया जाए। साथ ही कर्वी से सीतापुर तक जल यातायात की सुविधा, रामघाट के नाविकों की समिति, नदी घाटों पर पिछले एक साल से अधूरे पड़े हवन पूजन विसर्जन कुंडों का निर्माण, नदी सफाई के लिए मशीन की व्यवस्था सहित सिटी बस सेवा, वाटर एटीम, विद्युत शवदाह  गृह बनवाने आदि समेंत कई सड़कों और अन्य जिले के विकास से जुड़ी मांगों का पत्र सौंपा गया। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में तीर्थनगरी का विकास है। सभी जनहित की समस्यायों का निराकरण कराया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0