अनूठी पहल : युवा समाजसेवी ने वृद्धजनों के बीच मनाया जन्मदिन
आपने देखा होगा लोग जन्मदिन अपने घरों में ही मनाते हैं लेकिन युवा समाजसेवी बीपी पटेल ने दिखावटी दुनिया और फिजूलखर्ची से हटकर अपना जन्मदिन...
विनायकपुर वृद्धाश्रम में बांटे मिठाई और फल, लिया आशीर्वाद
चित्रकूट। आपने देखा होगा लोग जन्मदिन अपने घरों में ही मनाते हैं लेकिन युवा समाजसेवी बीपी पटेल ने दिखावटी दुनिया और फिजूलखर्ची से हटकर अपना जन्मदिन गणेश बाग के पास स्थित विनायकपुर वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्ध जनों के बीच में अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने सभी वृद्ध जनों को मिठाई, समोसा फल वितरित कर उनका आशीर्वाद लिया। सभी वृद्धजनों ने युवा समाजसेवी बीपी पटेल, जानकी पटेल के स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए अपना स्नेहिल आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर सभासद शंकर प्रसाद यादव धर्मेंद्र कुमार ओझा सुरेंद्र यादव हरिशरण जानकी पटेल, जगपालक सिंह यादव आशीष श्रीवास्तव एडवोकेट प्रखर सिंह प्रदोष सिंह पटेल, वृद्धाश्रम के प्रबंधक कामता प्रसाद प्रख्यात समाज सेविका दिव्यांगना मिश्रा, अनुराग सिंह पटेल, अशोक पटेल ओंकार सिंह चंदेल आदि मौजूद रहे।
इसके पूर्व युवा समाजसेवी वीपी पटेल ने पंपापुर देवांगना हनुमानगढ़ी आश्रम के सिद्ध संत तपशाली प्रेमदास जी महाराज का आशीर्वाद लिया और गुफा में विराजमान हनुमानगढ़ी के दर्शन किए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
