13 किमी का सफर बन गया उत्सव, सीएम की एक झलक पाने को बेताब दिखी भीड़

गुरुवार की सुबह धर्मनगरी चित्रकूट योगीमय हो गई। दो दिवसीय दौरे पर आए सीएम योगी आदित्यनाथ को देखने के लिए सर्किट हाउस से कामदगिरी परिक्रमा...

Jul 10, 2026 - 11:31
Jul 10, 2026 - 11:31
 0  4
13 किमी का सफर बन गया उत्सव, सीएम की एक झलक पाने को बेताब दिखी भीड़

चित्रकूट। गुरुवार की सुबह धर्मनगरी चित्रकूट योगीमय हो गई। दो दिवसीय दौरे पर आए सीएम योगी आदित्यनाथ को देखने के लिए सर्किट हाउस से कामदगिरी परिक्रमा मार्ग तक जनसैलाब उमड़ पड़ा। हाथों में फूल, आंखों में उत्सुकता और जुबां पर जय श्रीराम के नारे। बच्चे कंधों पर, बुजुर्ग और महिलाएं घंटों से सड़क किनारे खड़ी थीं।

सवेरे साढ़े सात बजे सीएम का काफिला देवांगना सर्किट हाउस से निकला तो 13 किमी का सफर उत्सव बन गया। एलआईसी तिराहा, धनुष चौराहा, पुरानी बाजार, बेडीपुलिया, शंख तिराहा और पीलीकोठी पर पुलिस ने रस्सी-बैरिकेडिंग लगा रखी थी, फिर भी लोग बैरिकेड फांदने को आतुर दिखे। सुरक्षाकर्मियों को हर मोड़ पर मशक्कत करनी पड़ी। सीएम योगी ने भी भक्तों को निराश नहीं किया। कार की खिड़की से बार-बार हाथ हिलाकर अभिवादन किया। जहां काफिला धीमा हुआ, वहां मोबाइल कैमरे तन गए। वापसी में पौने दस बजे भी यही नजारा रहा। लोगों ने काफिला रोककर स्वागत की गुहार लगाई, पर इजाजत नहीं मिली। बावजूद इसके सीएम के एक इशारे ने भीड़ को सुकून दे दिया। करीब दो घंटे तक शहर की सड़कों पर भगवा लहराता रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0