39 समितियों में 13 बी-पैक्स बनी ई-पैक्स
कम्प्यूटराइजेशन योजना के अन्तर्गत जिला स्तरीय कार्यान्वयन एवं निगरानी समिति की बैठक डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में...
चित्रकूट। कम्प्यूटराइजेशन योजना के अन्तर्गत जिला स्तरीय कार्यान्वयन एवं निगरानी समिति की बैठक डीएम पुलकित गर्ग की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें जनपद की कुल 39 समितियों में से 13 बी पैक्स को ई पैक्स का अनुमोदन किया गया तथा शेष 26 समितियों को एक माह के अन्दर ई पैक्स घोषित करने के निर्देश दिये गये।
बैठक में प्रकाश उपाध्याय सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त 13 वी पैक्स अब पूर्णतः आनलाइन कार्य करने लगी है एवं शेष 26 समितियों में कम्प्यूटराइजेशन का कार्य चल रहा है जिनको शीघ्र ई पैक्स घोषित कर दिया। बैठक के सदस्य संयोजक एवं सचिव मुख्य कार्यपालक अधिकारी, कोआपरेटिव बँक लि. बांदा सन्दीप त्रिपाठी, रतन सिंह जिला विकास प्रवन्धक नावार्ड एवं एनआईसी डीआईओ उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
