मुख्य विकास अधिकारी ने किया गौशाला का निरीक्षण, मिली कई खामियां

मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य द्वारा अस्थाई शुक्रवार को गौशाला भूरेडी ,विकासखंड बड़ोखर खुर्द का आकस्मिक निरीक्षण...

मुख्य विकास अधिकारी ने किया गौशाला का निरीक्षण, मिली कई खामियां

मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य द्वारा अस्थाई शुक्रवार को गौशाला भूरेडी ,विकासखंड बड़ोखर खुर्द का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय दो केयरटेकर उपस्थित मिले।  गौशाला में गोबर उठाने का कार्य किया जा रहा था। मौके पर भूसे का स्टाफ नहीं पाया गया। केवल दो ट्राली पुआल पाया गया ,जो पशुओं को खिलाया जा रहा था। गौशाला में पुआल स्टॉक में रखने की भी व्यवस्था नहीं है। 

यह भी पढ़ें - ताज एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें इस बजह से हुई निरस्त,यात्रियों की दिक्कत बढ़ी

मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य ने बताया कि प्रतिदिन पुआल की ट्राली आकर के पुआल उतारती है। एक सप्ताह पूर्व तक मूंगफली का भूसा मिल जाता था किंतु अब मूंगफली का भूसा भी नहीं पाया गया। पशुओं के पीने के लिए समरसेबल नया स्थापित किया गया है। पानी की टंकी साफ पाई गइर्, एक स्थाई टीन सेट बनाया गया है जिसकी लंबाई 25 मीटर और चौड़ाई 28 मीटर है।  इसके अतिरिक्त 100 फीट लंबा 14 फीट चौड़ा अस्थाई सैड भी पन्नी से बनाया गया है।

यह भी पढ़ें - तीन दिवसीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता में पहले दिन, प्रयागराज ने हमीरपुर को 4 विकेट से हराया

बताया कि गौशाला में तार की फेंसिंग है। इस गौशाला में 370 गोवंश संरक्षित हैं। जिसमें से 271 पशुओं का टीकाकरण कराया गया है। शेष का टीकाकरण कराने के लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये गए। तीन पशु अस्वस्थ पाए गए जिनको इलाज के लिए अलग बड़ा बनाकर रखने के निर्देश दिए गए। गौशाला में गोवंश के बच्चों को संरक्षित करने के लिए अलग वाला नहीं बनाया गया है। जिसकी आवश्यकता है, मौके पर कोई भी अभिलेख नहीं पाया गया है। प्रकाश व्यवस्था के लिए सौर ऊर्जा के तीन संयंत्र नए स्थापित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें - डीएम ने निर्माणाधीन मानसिक मंदित विद्यालय के निर्माण में गुणवत्ता में पायी कमी, दिये कार्रवाई के निर्देश

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0