प्रधान ग्रामीणों को समझे परिवार तभी होगा बदलाव : डीएम

डीएम शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के सफल संचालन के संबंध में अंतर्विभागीय...

प्रधान ग्रामीणों को समझे परिवार तभी होगा बदलाव : डीएम

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर ब्लाक में बैठक कर प्रधानों और अधिकारियों को दिए निर्देश

चित्रकूट। डीएम शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के सफल संचालन के संबंध में अंतर्विभागीय ब्लॉक स्तरीय बैठक ग्राम प्रधानों के साथ विकासखंड पहाड़ी के सभागार में संपन्न हुई।

यह भी पढ़े : प्रभारी मंत्री ने की कानून व्यवस्था एवं विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की बैठक

जिलाधिकारी में ग्राम प्रधानों से कहा कि गांव के मुखिया हैं। गांव का बदलाव हो सकता है। गांव को परिवार की तरह समझे। ताकि किसी भी रोग से उन्हें बचाया जा सके। गांव में फार्मिंग मशीन छिड़काव के लिए नहीं है अगर तो उसे ग्राम निधि से खरीद कर रखें। ब्लॉक स्तर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी तथा खंड विकास अधिकारी से दवाओं की व्यवस्था करें। गांव की नालियों की सफाई अच्छी तरह से कराया जाए। जल भराव नहीं होना चाहिए। सफाई की व्यवस्था अच्छी रहे। झाड़ियांे की कटाई कराएं। उन्होंने कहा कि अपने लीडरशिप में टीम के साथ कार्य करना है। मुख्यमंत्री प्रत्येक वर्ष अपने लीडरशिप में यह कार्यक्रम को लागू कर प्रदेश में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के कार्यक्रम का कार्यान्वयन किया जाता है। उन्होंने कहा कि इसी के साथ दस्तक अभियान भी चल रहा है। आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां घर-घर जाकर दवाओं का वितरण एवं लाइन लिस्टिंग का कार्य करेंगी। प्रधान गांव के लोगों को लगाकर एक टीम भावना के साथ कार्य करें। ताकि गांव के लोगों को स्वस्थ रखा जा सके। 

यह भी पढ़े : 50 वर्ष से अधिक पुराने हाईवे पर बने पुल का हो निरीक्षण : अनिल प्रधान

मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम को जिलाधिकारी ने नई पहल कर ब्लॉक स्तर पर जन जागरूकता बैठक कराई है। इस योजना के बारे में जानकारी दी गई। कोई समस्या होती है तो गांव के लोग प्रधानों की तरफ ही देखते हैं। जनपद में गत वर्ष कई गांव में बीमारियां हुई थी। वहां पर दवाओं का छिड़काव अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं, बच्चों, वृद्धों पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी ने प्रधानों से कहा कि गांव को साफ सुंदर कैसे रखना है। बीमारियों से गांव को कैसे बचाएं। इस पर कार्य करें। एएनएम, आशाओं के माध्यम से गांव में प्रत्येक घर-घर जाकर कार्य करेंगी। खंड विकास अधिकारी पहाड़ी दिनेश कुमार मिश्रा ने कहा कि ग्राम पंचायत द्वारा राजस्व ग्रामों में रोस्टर बना कर सफाई कर्मियों की टोली से कार्य कराया जा रहा है। गत वर्ष कुचारम, बसंत नगर, चिल्लीमल एवं सुरसेन गांव में बीमारियां फैली थी। वहां पर भी विशेष सफाई अभियान कराकर दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। इसके बाद जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने ब्लॉक परिसर में पौधारोपण भी किया।

यह भी पढ़े : 183 वाहनों से 5,08,200 रुपये का ई-चालान, एक वाहन सीज

बैठक में ब्लॉक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. सुभाष चंद्र, जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी इंद्र नारायण सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा, जिला मलेरिया अधिकारी लाल साहब, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पहाड़ी डॉ उदय प्रताप सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0