तुलसी जयंती पर चित्रकूट आएंगे सीएम योगी, राजापुर में करेंगे तुलसीदास मंदिर में पूजा-अर्चना

तुलसी जयंती के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चित्रकूट के राजापुर में गोस्वामी...

Jul 31, 2025 - 09:53
Jul 31, 2025 - 09:56
 0  69
तुलसी जयंती पर चित्रकूट आएंगे सीएम योगी, राजापुर में करेंगे तुलसीदास मंदिर में पूजा-अर्चना
फ़ाइल फोटो

चित्रकूट। तुलसी जयंती के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज चित्रकूट के राजापुर में गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली का दौरा करेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सुबह 10:40 बजे तुलसी मंदिर पहुंचने से शुरू होगा, जहां वे गोस्वामी तुलसीदास की हस्तलिखित रामचरितमानस के दर्शन करेंगे और मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

यह भी पढ़े : बैंक जाने से पहले देख लें छुट्टियों की सूची, अगस्त में 9 दिन ताले रहेंगे लटके

इसके बाद सीएम योगी सुबह 11:05 बजे तुलसी रिसॉर्ट में संत मोरारी बापू की रामकथा में शामिल होंगे।

सीएम का कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे हेलीकॉप्टर से कृषि विज्ञान केंद्र, गनीवा पहुंचने का है, जहां 12:15 से 12:25 बजे के बीच वे गोस्वामी तुलसीदास की विशाल प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

दोपहर 12:35 बजे परमानंद आश्रम पद्धति विद्यालय के एक विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद मुख्यमंत्री 1:00 बजे पुनः कृषि विज्ञान केंद्र गनीवा पहुंचेंगे।

यह भी पढ़े : बांदा में केन और यमुना नदियों का जलस्तर : ताजा अपडेट

मुख्यमंत्री योगी दोपहर 1:35 बजे कृषि केंद्र के हेलीपैड से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही भी मौजूद रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0