घर का छप्पर तोड़कर दबंग सगी बहनों को अगवा कर ले गए और किया गैंगरेप

यूपी के जनपद बांदा में चार दबंग एक घर का छप्पर तोड़कर अंदर घुसे...

Jul 25, 2023 - 14:11
Jul 25, 2023 - 14:11
 0  2
घर का छप्पर तोड़कर दबंग सगी बहनों को अगवा कर ले गए और किया गैंगरेप

बांदा,

यूपी के जनपद बांदा में चार दबंग एक घर का छप्पर तोड़कर अंदर घुसे और दो सगी बहनों को अगवा करके ले गए। इसके बाद दबंगों ने दोनों बहनों के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी देने पर पुलिस ने दूसरे दिन थाना अतर्रा क्षेत्र के एक गांव से लड़कियों को बरामद किया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि दोनों बहने खुद घर से चली गई थी। इनका एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है।

यह भी पढ़ें- बांदाः मां और उसके दो बेटे को सर्प ने डसा, दोनों बेटों की दर्दनाक मौत

जिले के बदौसा थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि 20 जुलाई की रात मेरी 14 व 15 वर्षीय बेटियां घर में सो रही थी। रात को गांव के चार दबंग युवक छप्पर फाड़ कर घर के अंदर घुस गए और मेरी दोनों बेटियों को अगवा करके ले गए। सवेरे जब बेटियां घर पर नहीं मिली, तब मैंने थाने में इस मामले की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों बेटियों को अतर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव से बरामद कर लिया। महिला ने आरोप लगाया कि थाना पुलिस ने आरोपियों और उनके अभिभावकों के समक्ष बेटियों का मनमाने ढंग से वीडियो बनाया और फिर मुझे बुलाकर आरोपियों से समझौता करने के लिए दबाव बनाया।

वहीं बदौसा थानाध्यक्ष विजय कुशवाहा ने महिला के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि महिला ने किसी बात पर अपनी बेटियों को मारा पीटा था। जिससे नाराज होकर दोनों बेटियां घर का छप्पर तोड़कर निकल गई थी। इनका एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों लड़कियों को अतर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव से बरामद किया गया था। वीडियो में उनका बयान दर्ज कर बरामद लड़कियों को उनकी मां की सुपुर्दगी में दे दिया गया था।

यह भी पढ़ें-पहली बार जिले के 129 वयोवृद्ध पेंशनरों का डीएम की मौजूदगी में हुआ सम्मान

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0