बाँदा : बंदी रक्षकों के बाद मंडल कारागार के 10 कैदी भी कोरोना संक्रमित 

जनपद में कोरोना का कहर लगातार जारी है मरीजों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, आज भी आई एक रिपोर्ट में 22 मरीज संक्रमित पाए गए हैं..

Aug 31, 2020 - 15:33
Aug 31, 2020 - 15:46
 0  1
बाँदा : बंदी रक्षकों के बाद मंडल कारागार के 10 कैदी भी कोरोना संक्रमित 
Corona Update Banda

बांदा, जनपद में कोरोना का कहर लगातार जारी है। मरीजों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

आज भी आई एक रिपोर्ट में 22 मरीज संक्रमित पाए गए हैं,इनमें से 10 मंडल कारागार के कैदी हैं। कैदियों के संक्रमित पाए जाने से जेल में हड़कंप मच गया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए चित्रकूट धाम मंडल के आयुक्त गौरव दयाल ने बताया कि आज आई रिपोर्ट में 22 व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं।इनमें तीन महिलाएं शामिल हैं और मंडल कारागार के कैदी भी इसमें संक्रमित मिले हैं। जिनके इलाज के लिए कोविड-19 अस्पताल में व्यवस्था की जा रही है। आज संक्रमित पाए गए लोगों में जवाहर नगर, रामनगर अतर्रा, कालू कुआं और कृषि विश्वविद्यालय के मरीज शामिल है।

बताते चलें कि 2 दिन पहले ही मंडल कारागार में जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भ्रमण कर जेल अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि कैदियों को  कोरोना महामारी से बचाने के लिए सोशल डिस्टेंस का पालन कराया जाए। इसके बाद भी अगले ही दिन मंडल कारागार में 7 बंदी रक्षक संक्रमित मिले थे, आज आई दूसरी रिपोर्ट में जेल के 10 कैदी भी संक्रमित पाए गए हैं इनमें एक महिला भी शामिल है।

बंदी रक्षक और कैदियों के संक्रमित पाए जाने से जेल में हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच आज नए संक्रमित मरीज मिलने से जनपद में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 885 हो गई है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0