बाँदा : नगर पालिका ने भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही, कल्याणकारी योजनाओं की जनता को दी जानकारी

शासन द्वारा योजनाओं के संतृप्तीकरण के लिये आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने के लिये 15 नवम्बर...

Dec 27, 2023 - 08:26
Dec 27, 2023 - 08:40
 0  5
बाँदा : नगर पालिका ने भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही, कल्याणकारी योजनाओं की जनता को दी जानकारी

बांदा, शासन द्वारा योजनाओं के संतृप्तीकरण के लिये आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने के लिये 15 नवम्बर 2023 से 26 जनवरी 2024 तक विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके क्रम में आज बुधवार को बांदा के अवस्थी पार्क में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित योजनाओं जैसे स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, पी.एम. स्वनिधि योजना, पी.एम. उज्जवला योजना, पी.एम. आयुष्मान कार्ड योजना, स्वयं सहायता समूह का एल.ई.डी. वैन एवं काउन्टर लगाकर बैनर, पोस्टर एवं पम्पलेट के माध्यम से उपस्थित नगरवासियों को जानकारी प्रदान की गयी। 

यह भी पढ़े : बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री लवेरिया लेटरों से परेशान होकर सेहरा सजाने को तैयार, ये होंगी दुल्हन

यह भी पढ़े : चित्रकूट : समाज हित में महराज खेत सिंह ने किए कार्य : रामकेश निषाद

कार्यक्रम का शुभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती गुप्ता बासू द्वारा किया गया। तदोपरान्त अधिशाषी अधिकारी बुद्धि प्रकाश बांदा सभी सभासदगण, सदर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, पूर्वअध्यक्ष राजकुमार राज, व्यापार मण्डल अध्यक्ष मनोज जैन, मुख्य चिकित्साधिकारी  अनिल कुमार श्रीवास्तव, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी  आर्यन प्रसाद, डूडा प्रभारी राकेश कुमार जैन द्वारा पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

यह भी पढ़े : झांसी में कोरोना की दस्तक, जिला अस्पताल का कर्मचारी निकला पॉजिटिव

अध्यक्ष द्वारा उपस्थित नगरवासियों को सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु आग्रह किया गया एवं अधिशाषी अधिकारी द्वारा नगर पालिका सम्बन्धी किसी भी प्रकार की समस्या एवं चलायी जा रही योजनाओं में सहयोग प्रदान करने हेतु पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया गया। तदोपरान्त डूडा प्रभारी राकेश कुमार जैन द्वारा विभाग की पी.एम. स्वनिधि योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में विस्तार से बताया। 

अनिषेक खरे डी.पी.एम. द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी नागरिको को उपलब्ध तथा कचरे के दुष्प्रभावों एवं उचित निस्तारण से होने वाले फायदे के बारे में विस्तार से बताया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 1000 लाभार्थी उपस्थित हुये जिसमें 200 प्रधानमंत्री आवास योजना, 100 उज्जवला योजना, 300 प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, 100 स्वयं सहायता समूह, 100 आयुष्मान कार्ड एवं 200 स्वच्छ भारत मिशन से सम्बन्धित लाभार्थी थे। कार्यक्रम में तेज बहादुर सिंह, कर अधीक्षक, हेमन्त प्रसाद खाद्य एवं सफाई निरीक्षक, रामजस सिंह राजस्व निरीक्षक, अशीष अग्निहोत्री डूडा, दीप कुमार जिओ स्टेट सहित नगर पालिका बांदा के अधिकारी  कर्मचारी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन अवधेश कुमार शर्मा द्वारा किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0