चिकित्सा के क्षेत्र में बाँदा ने रचा इतिहास, दूरबीन विधि से पहली सफल स्पाइन सर्जरी
चिकित्सा के क्षेत्र में बाँदा जनपद लगातार नई ऊँचाइयों को छू रहा है। कुछ वर्ष पूर्व तक रेफर सेंटर माने जाने वाले बाँदा के मरीजों को इलाज...
श्री क्लिनिक के न्यूरो सर्जन डॉ. अरविंद झा ने बुजुर्ग महिला की बिना चीरा लगाए की सर्जरी, महानगरों पर निर्भरता हुई कम
बाँदा। चिकित्सा के क्षेत्र में बाँदा जनपद लगातार नई ऊँचाइयों को छू रहा है। कुछ वर्ष पूर्व तक रेफर सेंटर माने जाने वाले बाँदा के मरीजों को इलाज के लिए बड़े महानगरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता के चलते यही इलाज बाँदा में ही संभव हो गया है।
इसी कड़ी में एक और उल्लेखनीय मामला सामने आया है, जिसने बाँदा की चिकित्सा व्यवस्था को नई पहचान दिलाई है। जनपद के महाबरा क्षेत्र की रहने वाली 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला नसीमुन पत्नी जुबैर की रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। उम्र अधिक होने और वजन ज्यादा होने के कारण पारंपरिक चीरा लगाकर सर्जरी करना जोखिम भरा माना जा रहा था।
ऐसे में श्री क्लिनिक, बाँदा के न्यूरो सर्जन डॉ. अरविंद झा ने महाराणा प्रताप चौराहा स्थित अवनी परिधि हॉस्पिटल में महिला को भर्ती कर दूरबीन (मिनिमली इनवेसिव) पद्धति से सफल स्पाइन सर्जरी की। सर्जरी के बाद बुजुर्ग महिला दोबारा अपने पैरों पर खड़ी होने में सक्षम हो गई, जिससे परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई।
बताया जा रहा है कि यह दूरबीन पद्धति से की गई बाँदा जनपद की पहली स्पाइन सर्जरी है। डॉ. अरविंद झा ने बताया कि इस ऑपरेशन में लगभग एक घंटे का समय लगा। इस दौरान उनकी टीम में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. सुशील पटेल ने मरीज को बेहोशी दी, वहीं अन्य चिकित्सा एवं नर्सिंग स्टाफ ने भी महत्वपूर्ण सहयोग किया।
खर्च में भी बड़ी राहत
डॉ. झा ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि यही ऑपरेशन किसी बड़े शहर में कराया जाता तो इसका खर्च तीन से चार लाख रुपये तक आता और किसी बड़े कॉरपोरेट हॉस्पिटल में यह खर्च सात से आठ लाख रुपये तक हो सकता था। जबकि बाँदा में यह संपूर्ण सर्जरी दवाओं एवं अस्पताल खर्च सहित मात्र डेढ़ लाख रुपये में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
इस सफलता ने न केवल बाँदा की चिकित्सा क्षमताओं को साबित किया है, बल्कि आम जनमानस को भी यह भरोसा दिलाया है कि अब गंभीर से गंभीर बीमारियों का आधुनिक इलाज अपने ही जिले में संभव है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
