बाँदा : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का निरस्त कार्यक्रम अब 24 को

भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय के लोकार्पण तथा अटल प्रतिमा अनावरण के अवसर पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी..

Jan 22, 2021 - 12:36
 0  3
बाँदा : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का निरस्त कार्यक्रम अब 24 को

भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय के लोकार्पण तथा अटल प्रतिमा अनावरण के अवसर पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तथा भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल का विगत 20 जनवरी का निरस्त कार्यक्रम अब 24 जनवरी को यथावत पूर्व की भांति नियत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने बताया कि दिन में 12 बजे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या तथा भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल जिला भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय का लोकार्पण कर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

दिन में 1.30 बजे जीआईसी ग्राउंड में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण करते हुए जनसभा को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें - बाँदा : महाविद्यालय परिसर में बस खड़ी करने पर छात्रों का हंगामा

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल तथा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दोपहर 3 बजे जिला पंचायत परिषद स्थित अटल वाटिका में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की प्रतिमा का अनावरण करेंगे वहीं जिला पंचायत सभागार में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर अपेक्षित भाजपा पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करेंगे।

7 बजे सायं जीआईसी मैदान में आयोजित अटल काव्यांजलि कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव मौर्या तथा प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे।

अटल काव्यांजलि कार्यक्रम में लोकप्रिय राष्ट्रीय कवि कुमार विश्वास तथा लोकप्रिय राष्ट्रीय कवियत्री कविता त्रिपाठी के अलावा देश व प्रदेश के एक दर्जन से ज्यादा सुप्रसिद्ध कवि तथा कवियत्री सहभाग करेंगे।

यह भी पढ़ें - बाँदा : पुलिस को बड़ी सफलता, 35 किलो गांजा समेत एक गिरफ्तार

प्रदेश के भाजपा संगठन महामंत्री सुनील बंसल तथा उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की उपस्थिति में संपन्न होने वाले 24 जनवरी के बृहद कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु भाजपा जिला अध्यक्ष रामकेश निषाद के संचालन में कार्यक्रम के प्रभारी पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता तथा कार्यक्रम के संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला ने आज जिला भाजपा कार्यालय में प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

यह भी पढ़ें - बांदा में फिल्माई गई फिल्म 'मास्साब' देशभर में 29 को होगी रिलीज

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0