कार्यवाहक अध्यक्ष रहे संजय सिंह को भाजपा ने फिर सौंपी जिले की कमान
विधानसभा चुनाव 2022 में पार्टी के जिला अध्यक्ष रामकेश निषाद के विधायक चुने जाने के बाद कार्यवाहक अध्यक्ष बने संजय सिंह को भाजपा ने एक बार ...

विधानसभा चुनाव 2022 में पार्टी के जिला अध्यक्ष रामकेश निषाद के विधायक चुने जाने के बाद कार्यवाहक अध्यक्ष बने संजय सिंह को भाजपा ने एक बार फिर जिले की कमान सौंप दी है। जिले से कई दिग्गज नेता इस पद के लिए दावेदारी कर रहे थे। लेकिन पार्टी हाई कमान ने 2022 से कार्यवाहक अध्यक्ष रहे संजय सिंह पर भरोसा जताते हुए उन्हें पार्टी का जिला अध्यक्ष बना दिया है। शुक्रवार को सूची जारी होते ही इस पद के लिए दावेदारी करने वालों के दावों की हवा निकल गई है।
यह भी पढ़ें-बांदाःरेल लाइन के दोहरीकरण में इन किसानो की जा रही है जमीन, कम मिल रहा है मुआवजा
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पहले पार्टी के जिला अध्यक्ष रामकेश निषाद थे और संजय सिंह पार्टी के महामंत्री थे। रामकेश निषाद इसी चुनाव में तिंदवारी विधानसभा से विधायक चुने गए। तब संजय सिंह को पार्टी का कार्यवाहक जिला अध्यक्ष मनोनीत किया था। बजरंग दल तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा में विभिन्न दायित्व का निर्वहन करते हुए पंचायत प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, सहकारिता प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष रहते हुए महामंत्री और कार्यवाहक अध्यक्ष का दायित्व निर्वहन करने वाले नरैनी विधानसभा के अतर्रा कस्बा निवासी संजय सिंह तीन बार नगर पालिका अतर्रा के सभासद भी रह चुके हैं। उन्होंने कई वर्ष मीडिया के क्षेत्र में रहकर जनता की ज्वलंत समस्याओं को लेकर भी संघर्ष किया है।
यह भी पढ़ें-बदमाशों ने युवा सर्राफा व्यवसायी को मारपीट कर लाखों के नगदी व जेवरात लूटे
संजय सिंह जहां मिलनसार व मृदुभाषी स्वभाव के हैं, वहीं कार्यकर्ताओं के आपसी सामंजस्य बैठाने में माहिर हैं। संजय सिंह के परबाबा ठाकुर मतोला सिंह 1952 में जनसंघ से जुड़े रहे और 1962 में नरैनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बने। बाबा स्वर्गीय जगन्नाथ सिंह 1955 और 1965 में टाउन एरियाअतर्रा के चेयरमैन रहे और 1967 में टाउन एरिया को नगर पालिका अतर्रा का दर्जा दिलवाया तथा सन् 1977 में विधायक रहे।
यह भी पढ़ें-अंधविश्वासः बीमार मासूम के इलाज के लिए पुजारी ने पीठ की उधेड़ दी खाल, इनके खिलाफ मुकदमा
What's Your Reaction?






