सपा जिला कार्यकारिणी की हुई घोषणा

सपा जिला कार्यकारिणी की सूची घोषित हुई है। इस दौरान पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया..

सपा जिला कार्यकारिणी की हुई घोषणा
नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारी

चित्रकूट।

उपाध्यक्ष गुलाब खा, सत्य नारायण बने सपा महासचिव

सपा जिला कार्यकारिणी की सूची घोषित हुई है। इस दौरान पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।

शनिवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू हुए जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव ने बताया कि नई जिला कार्यकारिणी गठित की गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने नए पदाधिकारियों की सूची को अनुमोदित किया है।

यह भी पढ़ें- बुंदेलखंड के कलाकारों का धमाकेदार वीडियो सॉन्ग, '4 पेग' ने मचा दी धूम 

जिसमें जिला उपाध्यक्ष गुलाब खां, मदन त्रिपाठी, मेघराज, नरेन्द्र कुमार, सियाराम गुप्ता, सीताराम कश्यप, महासचिव सत्य नारायण सिंह, कोषाध्यक्ष राजा सिंह, सचिव गोपाल साहू, जय प्रकाश मोदनवाल, मनीष वर्मा, चन्दन कोटार्य, जागेश्वर यादव, संतराम पटेल, राजकिशोर विश्वकर्मा, रमेश यादव, सुरेन्द्र खंगार, राधेश्याम निषाद, कल्लू पाल, सुभाष पटेल, विजय गौतम, कमल यादव, राजबहादुर प्रजापति, सदस्य जुनैद अली, सचिन रस्तोगी, रामसुफल यादव, रामसनेही खंगार, संजय कुमार, हरि यादव, संदीप प्रजापति, संतोष कोटार्य, मंगल यादव, शंकरलाल वर्मा, गन्नू गुप्ता, सुभाष तिवारी, सुशील गुप्ता, शारदा पटेल, प्रिंस केसरवानी, रमेशचन्द्र, अवधेश जायसवाल, मुन्नालाल सोनकर, प्रभास सबिता, गौरीशंकर सोनी, अफजल अली, रामनरेश अग्रहरि, रितिक केशरवानी, बिनीत कोटार्य, राकेश मिश्रा, हाजी रज्जन अली, सालिगराम कुशवाहा बनाए गए हैं।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश हैं कि सभी पदाधिकारी नियमित रूप से बैठकों में मौजूद रहें। प्रत्येक माह प्रथम शनिवार को बैठक होगी। जिसकी सूचना सात दिन पूर्व दी जाए। प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष भी बैठक में शामिल हों। उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी में भी पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। इस मौके पर पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, निर्भय सिंह पटेल, नरेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस नेता अवधेश राय हत्याकांड में बड़ा फैसला, ताउम्र जेल में रहेगा मुख्तार अंसारी

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0