कृषि विश्वविद्यालय बांदा का सप्तम दीक्षान्त समारोह 8 जनवरी को प्रस्तावित

बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय बांदा का सप्तम दीक्षान्त समारोह 08 जनवरी, 2022 को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है..

Dec 30, 2021 - 07:27
Dec 30, 2021 - 07:31
 0  4
कृषि विश्वविद्यालय बांदा का सप्तम दीक्षान्त समारोह 8 जनवरी को प्रस्तावित
कृषि विश्वविद्यालय बांदा (Agricultural University Banda)

बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय बांदा का सप्तम दीक्षान्त समारोह 08 जनवरी, 2022 को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। यह दीक्षान्त समारोह विश्वविद्यालय कि कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंन्दीबेन पटेल की अध्यक्षता मे सम्पन्न होगा। दीक्षान्त समारोह का आयोजन उद्यान महाविद्यालय के बहुउद्देशीय हाल मे होगा। दीक्षान्त समारोह से संबंधित सभी तैयारियाँ विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा विभिन्न समितियों का गठन कर कराया जा रहा है।

कृषि विश्वविद्यालय बांदा के कुलसचिव डा. एस. के. सिंह ने बताया कि वर्तमान में कोविड-19 प्रोटोकाल के दृष्टिगत सभी कार्यक्रम एवं उसकी तैयारियाँ करायी जा रही है। उपाधि धारक छात्र एवं छात्राएं, अभिभावक एवं अन्य आगुन्तकांे को कोविड-19 प्रोटोकाल के अनुसार कार्यक्रम मे सम्मलित होने को निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें - पोषण, स्वास्थ एवं आजिविका सुरक्षा के लिये फल एवं सब्जियों का महत्व - कुलपति

डा. सिंह ने बताया कि इस वर्ष दीक्षान्त समारोह में कुल 182 छात्र एवं छात्रायें कृषि, उद्यान एवं वानिकी विषयों के स्नातक तथा कृषि व उद्यान विषयों के उत्तीर्ण परास्नातक के छात्र एवं छात्रायें उपाधि ग्रहण करेेंगंे। जिसमें कृषि स्नातक मे 53, उद्यान स्नातक मे 53, वानिकी स्नातक में 30, कृषि परास्नातक के विभिन्न विषयो में कुल 29 तथा उद्यान परास्नातक के विभिन्न विषयो मे 17 छात्र एवं छात्राएं कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की  राज्यपाल श्रीमती आनंन्दीबेन पटेल के करकमलों से उपाधि के साथ साथ दीक्षा ग्रहण करंेगे। 

कृषि विश्वविद्यालय बांदा  (Agricultural University Banda)

इसके अतिरिक्त सभी विषयों के स्नातक एवं परास्नातक के छात्र एवं छात्राओं को कुल 34 मेरिट प्रमाण पत्र भी दिये जायेगें। डा. सिंह ने बताया कि इस दीक्षान्त समारोह मंे कोविड-19 को ध्यान मे रखते हुए अतिथियों एवं अन्य को मुख्य हाल मे प्रवेश दिया जायेगा। सभी को मास्क लगाना, सामाजिक दूरी बनाये रखना तथा हाथों को समय समय पर सेनेटाइज करना आवशयक होगा। विश्वविद्यालय के  कुलपति , प्रो. नरेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा सभी उपाधि धारक छात्रों को दीक्षोपदेश भी दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें - फल एवं सब्जियो कें पोषण एवं आजीविका पर कृषि विश्वविद्यालय में होंगे विभिन्न कार्यक्रम

यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड में किसानों के अथक प्रयास से पराली जलाने की घटनाओं में भारी कमी आई

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0